CG NEWS: नकटी में बुलडोजर एक्शन: 75 परिवारों का पुनर्वास शुरू, विरोध के बीच प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।
रायपुर से लगे नकटी गांव में सोमवार को प्रशासन की बेदखली कार्रवाई ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ पहुंचे प्रशासन का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। कई ग्रामीण बुलडोजर के सामने बैठ गए, नारेबाजी की और कुछ स्थानों पर पत्थरबाजी व झूमाझटकी भी देखने को मिली। प्रशासन का दावा है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाया जा रहा है, जबकि ग्रामीण इसे अपने पूर्वजों की भूमि बताते हुए कार्रवाई को अन्यायपूर्ण करार दे रहे हैं।
Prem
29 Jun 2026














































