PlayBreaking News

CG NEWS: कोरिया में रेत तस्करी का खूनी खेल: बीजेपी नेता भरत सिंह और भाई नागेंद्र सिंह की कार में जिंदा जलाकर हत्या, इलाके में तनाव

कोरिया में रेत तस्करी विवाद में BJP नेता की हत्या: भरत सिंह और भाई नागेंद्र सिंह को कार में जिंदा जलाया, 3 आरोपी नामजद 16 जून की रात करीब 12 बजे आरोपियों ने भरत सिंह के घर को घेर लिया। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने फॉर्च्यूनर वाहन का रास्ता डंपर लगाकर रोका और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के समय वाहन में भरत सिंह, नागेंद्र सिंह, रायपुर निवासी वीरू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Follow on Google News
कोरिया में रेत तस्करी का खूनी खेल: बीजेपी नेता भरत सिंह और भाई नागेंद्र सिंह की कार में जिंदा जलाकर हत्या, इलाके में तनाव

RAIPUR KORIYA NEWS छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत तस्करी के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोनहत क्षेत्र के नौगई गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की हत्या कर दी गई, जबकि उनके भाई नागेंद्र सिंह को कार में जिंदा जला दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: धमतरी में ED का बड़ा एक्शन: ठेकेदार दीपेश गांधी के घर छापा, वित्तीय दस्तावेज खंगाल रही जांच एजेंसी

रेत घाट विवाद ने ली दो जिंदगियां

जानकारी के अनुसार नौगई रेत घाट के संचालन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक नागेंद्र सिंह के बेटे ने रेत घाट का ठेका लिया था। इसी को लेकर भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से लगातार टकराव की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी विवाद ने सोमवार देर रात हिंसक रूप ले लिया।

आधी रात को घर घेरकर किया हमला

परिजनों के अनुसार 16 जून की रात करीब 12 बजे आरोपियों ने भरत सिंह के घर को घेर लिया। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने फॉर्च्यूनर वाहन का रास्ता डंपर लगाकर रोका और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के समय वाहन में भरत सिंह, नागेंद्र सिंह, रायपुर निवासी वीरू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर निगम में महापौर का बड़ा एक्शन! लापरवाह अफसरों पर भी गिरेगी गाज, करबला तालाब परियोजना पर फूटा गुस्सा



कार में लगी आग, नहीं बच सके भरत और नागेंद्र

भीषण आग की चपेट में आने से भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे नागेंद्र Singh को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों का उपचार जारी है।

FIR में तीन आरोपी नामजद

मृतक पक्ष के निशांत त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने उत्कर्ष, लवकुश और मयंक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस हत्या, आगजनी और आपराधिक षड्यंत्र समेत विभिन्न धाराओं के तहत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: ED का छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: भारतमाला और DMF घोटाले में 9 ठिकानों पर एकसाथ छापे, कारोबारियों के रिकॉर्ड खंगाले

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और IG

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। सरगुजा रेंज के आईजी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

 राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो मौके पर पहुंचे। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने घटना पर दुख जताते हुए सरगुजा आईजी से चर्चा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 7 करोड़ का GST घोटाला! स्टील कारोबारी गिरफ्तार, फर्जी बिलों से करोड़ों का टैक्स खेल बेनकाब।

क्षेत्र में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई

दोहरी मौत के बाद सोनहत क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts