Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ में AIIA की स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दिल्ली में हुई अहम मुलाकात, औषधीय संपदा और जनजातीय ज्ञान के आधार पर राज्य को राष्ट्रीय आयुर्वेद हब बनाने की पहल नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) स्थापित करने की मांग रखी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में AIIA की स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा कदम उठाया है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्होंने राज्य में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की औषधीय वनस्पतियों, जनजातीय पारंपरिक ज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों को देखते हुए यहां AIIA की स्थापना पूरे मध्य भारत के लिए लाभकारी साबित होगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: अपेक्स बैंक में 18 करोड़ का महाघोटाला: मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त, 5 आउटसोर्स कर्मियों पर भी गिरी गाज

दिल्ली में आयुर्वेद संस्थान के लिए बड़ा आग्रह

नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) स्थापित करने की मांग रखी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में राज्य के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नारायणपुर में धर्मांतरण पर बवाल: 26 ईसाई परिवारों को गांव से निकाला, पेड़ों के नीचे गुजरी रात।

औषधीय संपदा बना राज्य की सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के सबसे अधिक वनाच्छादित राज्यों में शामिल है। यहां दुर्लभ औषधीय वनस्पतियां, जड़ी-बूटियां और पारंपरिक जनजातीय चिकित्सा ज्ञान की समृद्ध विरासत मौजूद है। ऐसे में आयुर्वेद अनुसंधान और चिकित्सा के लिए यह राज्य आदर्श केंद्र बन सकता है।

युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि यदि राज्य में AIIA की स्थापना होती है तो युवाओं को उच्चस्तरीय चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। इससे आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 16 जून नहीं, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र।

मध्य भारत को मिलेगा सीधा फायदा

साय ने कहा कि यह संस्थान केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा। मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड और तेलंगाना सहित पूरे मध्य भारत के लोगों को बेहतर आयुर्वेदिक उपचार और शोध सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

केंद्रीय बजट की घोषणा का दिया हवाला

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट 2026 में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना की घोषणा का उल्लेख करते हुए अनुरोध किया कि इनमें से एक संस्थान छत्तीसगढ़ को आवंटित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे राज्य स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में गैस क्रांति की तैयारी: 15 दिन में पाइपलाइन परमिशन, नहीं तो मानी जाएगी मंजूर

अमित शाह ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित दूरस्थ क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और अधोसंरचना परियोजनाओं की जानकारी भी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts