CG NEWS:रायपुर निगम में महापौर का बड़ा एक्शन! लापरवाह अफसरों पर भी गिरेगी गाज, करबला तालाब परियोजना पर फूटा गुस्सा

महापौर मीनल चौबे, रायपुर नगर निगम, करबला तालाब परियोजना, लापरवाह अधिकारी, विकास कार्य समीक्षा समीक्षा के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि कई विकास कार्यों के लिए कार्यादेश जारी होने के बावजूद जमीन पर काम शुरू नहीं हुआ है। इस पर महापौर ने अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए कहा कि जनता की सुविधा से जुड़े कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयसीमा में काम पूरा कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
Follow on Google News
रायपुर निगम में महापौर का बड़ा एक्शन! लापरवाह अफसरों पर भी गिरेगी गाज, करबला तालाब परियोजना पर फूटा गुस्सा

RAIPUR NEWS I  रायपुर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित करीब छह घंटे लंबी समीक्षा बैठक में महापौर मीनल चौबे ने विकास कार्यों की धीमी गति और निगरानी में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के लिए ठेकेदारों पर कार्रवाई की जा सकती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और अभियंताओं को भी जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: धमतरी में ED का बड़ा एक्शन: ठेकेदार दीपेश गांधी के घर छापा, वित्तीय दस्तावेज खंगाल रही जांच एजेंसी



करबला तालाब परियोजना की खामियों पर फूटा गुस्सा

बैठक के दौरान करबला तालाब विकास योजना की समीक्षा में कई गंभीर खामियां सामने आईं। मेजरमेंट बुक (एमबी) में त्रुटियां और निर्माण कार्यों में अनियमितता मिलने पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेजों और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS : रायपुर में होटल अमृतसरी सील: बाथरूम के पास रखी मिली बिरयानी, भारी गंदगी पर निगम का एक्शन, 1 लाख का जुर्माना।

कार्यादेश जारी, फिर भी नहीं शुरू हुए काम

समीक्षा के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि कई विकास कार्यों के लिए कार्यादेश जारी होने के बावजूद जमीन पर काम शुरू नहीं हुआ है। इस पर महापौर ने अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए कहा कि जनता की सुविधा से जुड़े कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयसीमा में काम पूरा कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।



लंबित परियोजनाओं पर बनेगी जवाबदेही

महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबे समय से अधूरी पड़ी परियोजनाओं की सूची तैयार की जाए। साथ ही यह भी तय किया जाए कि देरी के लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार है। जरूरत पड़ने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों में देरी पर बड़ा एक्शन: 2 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 8 को नोटिस जारी



सभी योजनाओं की जोनवार हुई समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, 15वें वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद निधि, विधायक निधि, महापौर निधि, पार्षद निधि और सामान्य निधि से संचालित विकास कार्यों की जोनवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts