CG NEWS: नकटी में बुलडोजर एक्शन: 75 परिवारों का पुनर्वास शुरू, विरोध के बीच प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।

PREM KUMAR,RAIPUR। रायपुर से लगे नकटी गांव में सोमवार को प्रशासन की बेदखली कार्रवाई ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ पहुंचे प्रशासन का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। कई ग्रामीण बुलडोजर के सामने बैठ गए, नारेबाजी की और कुछ स्थानों पर पत्थरबाजी व झूमाझटकी भी देखने को मिली। प्रशासन का दावा है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाया जा रहा है, जबकि ग्रामीण इसे अपने पूर्वजों की भूमि बताते हुए कार्रवाई को अन्यायपूर्ण करार दे रहे हैं।
75 परिवारों के पुनर्वास की शुरुआत
नकटी बस्ती में प्रशासनिक कार्रवाई से प्रभावित 75 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार सभी प्रभावित परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) आवासों में अस्थायी और स्थायी रूप से बसाया जाएगा।
आवंटन प्रक्रिया जारी
आरंग एसडीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए आवास आवंटन की प्रक्रिया लगातार जारी है। प्रशासन का दावा है कि किसी भी पात्र परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा तथा पुनर्वास की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस सुरक्षा में चला बुलडोजर
नकटी बस्ती में बने मकानों को पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

ग्रामीणों का विरोध, मौके पर तनाव
बुलडोजर कार्रवाई के दौरान कई ग्रामीणों ने विरोध जताया। प्रभावित लोगों ने अपने मकानों को तोड़े जाने पर नाराजगी व्यक्त की। हालांकि प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए कार्रवाई जारी रखी।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 29 जून से शुरू होगा सहकारी सप्ताह, 2573 पैक्स समितियों में होंगे बड़े आयोजन
प्रशासन का दावा
प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई के साथ-साथ पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रभावित परिवारों को नए आवास उपलब्ध कराने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बुलडोजर पहुंचते ही भड़का विरोध
रायपुर के माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में सोमवार सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के लिए बुलडोजर और बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई लोग सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: कांग्रेस का 'मिशन 2028' शुरू,जिला अध्यक्षों को भूपेश बघेल ने दिए जीत के मंत्र, समापन में आएंगे पवन खेड़ा
ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने
बेदखली का विरोध करते हुए कई ग्रामीण बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। कुछ स्थानों पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी भी हुई। विरोध के दौरान बुलडोजर पर पत्थर फेंके जाने की भी सूचना सामने आई। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
48 मकानों पर कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार वार्ड 16 और 17 में सरकारी भूमि पर बने 48 अवैध मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। दो दिन पहले संबंधित परिवारों को नोटिस जारी किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि यह सरकारी चारागाह भूमि है जिस पर अवैध कब्जा किया गया है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में हीरों का खजाना! अब होगी मेगा ड्रिलिंग, महासमुंद में खुल सकती है देश की नई डायमंड माइन
ग्रामीणों का दावा
ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं और यह उनके पूर्वजों की भूमि है। उनका आरोप है कि सरकार विधायकों के लिए कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें हटाना चाहती है। हालांकि प्रशासन ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
पीएम आवास भी विवाद में
ग्रामीणों के अनुसार कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि मकान सरकारी योजना से बने हैं तो उन्हें अवैध कैसे माना जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि पात्र परिवारों को सेक्टर-30 स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में शिफ्ट किया जा रहा है और सामान ले जाने के लिए वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: देश में अब सिर्फ एक इमरजेंसी नंबर! 112 पर मिलेगा हर संकट का समाधान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
तनावपूर्ण माहौल
गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन बेदखली की कार्रवाई जारी रखने पर अड़ा है, जबकि ग्रामीण अपने घर बचाने के लिए आंदोलनरत हैं। फिलहाल नकटी गांव में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।












