Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में ISI नेटवर्क का बड़ा खुलासा: पंजाब का युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां

जांजगीर-चांपा में किराए के कमरे से पकड़ा गया संदिग्ध, मोबाइल में मिले विदेशी संपर्क और भारत विरोधी कंटेंट। जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान अकलतरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ में आरोपी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गहन जांच शुरू की।
छत्तीसगढ़ में ISI नेटवर्क का बड़ा खुलासा: पंजाब का युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां

PREM KUMAR, JANJGIR CHAMPA NEWS। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है, जो अकलतरा में किराए के मकान में रहकर संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के विदेशी नेटवर्क से संबंध थे और वह कथित रूप से पाकिस्तान से हथियार हासिल कर टारगेट किलिंग की साजिश रच रहा था।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी को BJP विधायक ने बताया 'जोकर', कांग्रेस का पलटवार- पुरंदर मिश्रा को इलाज की जरूरत

किराएदार सत्यापन अभियान में खुला बड़ा राज

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान अकलतरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ में आरोपी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गहन जांच शुरू की। जांच में युवक की पहचान पंजाब निवासी सेवक सिंह के रूप में हुई।

20 दिनों से भेज रहा था संवेदनशील जानकारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि सेवक सिंह पिछले लगभग 20 दिनों से अकलतरा में रह रहा था और स्थानीय औद्योगिक परियोजनाओं से जुड़ी जानकारियां मोबाइल के माध्यम से विदेश भेज रहा था। इससे पहले वह बिलासपुर स्थित सीपत NTPC परियोजना में भी कार्यरत था। आशंका है कि वहां की लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी भी विदेशी नेटवर्क तक पहुंचाई गई।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: मोती भवन पर निगम का नोटिस: पूर्व CM मोतीलाल वोरा की राजनीतिक विरासत अब टैक्स बकाया के घेरे में।

मोबाइल में मिले विदेशी संपर्कों के सबूत

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर साइबर सेल को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध चैट, वॉयस कॉल रिकॉर्ड और विदेशी नंबरों से संपर्क के प्रमाण मिले हैं। जांच एजेंसियों को पाकिस्तान की ISI के अलावा सऊदी अरब और मैक्सिको से जुड़े संपर्कों के संकेत भी मिले हैं।

भारत विरोधी कंटेंट और नशे का सामान बरामद

एसपी विजय पांडेय के अनुसार आरोपी के पास से भारत विरोधी सामग्री और नशे से संबंधित सामान भी बरामद हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं और वह कई विदेशी प्रोफाइल के संपर्क में था। इसी आधार पर उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर निगम का मेगा टैक्स अभियान: 525 बकायादारों से 1.03 करोड़ की वसूली

हथियार लेकर टारगेट किलिंग की थी साजिश!

सूत्रों के मुताबिक आरोपी को ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार प्राप्त करने थे। इसके बाद देश में टारगेट किलिंग जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना थी। हालांकि इस संबंध में जांच अभी जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।

ATS करेगी हाई-प्रोफाइल जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच रायपुर ATS को सौंपी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या उसके साथ कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय था।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बस्तर में फौती नामांतरण अभियान सफल: 8,241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध अधिकार, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

पुलिस की जनता से अपील

एसपी विजय पांडेय ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी किराएदार को घर देने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने से ऐसी राष्ट्रविरोधी साजिशों को समय रहते रोका जा सकता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts