Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:चरित्र पर शक में हैवान बना पति! पत्नी का मुंडन कर बेटे से सिर पर करवाया पेशाब।

कोरिया में मानवता शर्मसार, हाथ-पैर बांधकर महिला को दी अमानवीय यातना, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार। कोरिया जिले में सामने आए इस मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी पति जितेंद्र घसिया को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी शक के चलते उसने महिला को अमानवीय यातनाएं दीं। घटना के दौरान वह लगातार गाली-गलौज करता रहा और महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।
चरित्र पर शक में हैवान बना पति! पत्नी का मुंडन कर बेटे से सिर पर करवाया पेशाब।

RAIPUR  KORIYA NEWS। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पहले उसके हाथ-पैर बांधे, फिर जबरन सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं, उसने अपने बेटे से महिला के सिर पर पेशाब तक करवाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 9वीं के छात्रों पर किताबों का संकट! CBSE स्कूलों में 3 विषयों की पुस्तकें गायब

चरित्र पर शक बना क्रूरता की वजह

कोरिया जिले में सामने आए इस मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी पति जितेंद्र घसिया को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी शक के चलते उसने महिला को अमानवीय यातनाएं दीं। घटना के दौरान वह लगातार गाली-गलौज करता रहा और महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

हाथ-पैर बांधकर कराया मुंडन

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद जबरन उसका सिर मुंडवा दिया गया। महिला लगातार विरोध करती रही, लेकिन आरोपी की क्रूरता नहीं रुकी। घटना के दौरान मौजूद बच्चों और परिजनों ने इसका वीडियो भी बनाया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: दंतेवाड़ा के दुर्गम गांवों में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, इंद्रावती नदी पार कर 8 किमी पैदल चले

बेटे से सिर पर करवाया पेशाब

हैवानियत की हद तब पार हो गई जब आरोपी ने अपने ही बेटे से महिला के सिर पर पेशाब करवाया। इतना ही नहीं, उसने पत्नी से कहा कि अगर उसमें शर्म बची है तो वह फांसी लगाकर या ट्रेन से कटकर जान दे दे। इस अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

15 साल पहले हुई थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के रूनियाडीह निवासी जितेंद्र घसिया ने करीब 15 वर्ष पहले तारा नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के चलते महिला अलग रह रही थी और लोगों के घरों में काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: टेंडर के बदले AC, टाइल्स और हीरे की अंगूठियां! इंजीनियर पर 1.68 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप। 

14 जून को हुई वारदात

पीड़िता ने बताया कि 11 जून को वह अपने परिचित के घर गई थी। 14 जून को आरोपी पति वहां पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद उसने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पटना थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में ऑटो-ई-रिक्शा पर डिजिटल लगाम! QR कोड से होगी ड्राइवर की पूरी कुंडली चेक।

आरोपी गिरफ्तार, कड़ी सजा की मांग

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपी को आजीवन कारावास या फांसी की सजा देने की मांग की है। घटना के बाद पुलिस की शुरुआती निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts