Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: महिला के घर से 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार।

दोंदेकला गांव में आबकारी टीम की दबिश, 138 पाव शोले मसाला मदिरा बरामद, आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल पदुम सिंह एल्मा एवं कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 जून 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम दोंदेकला, थाना विधानसभा क्षेत्र में कार्रवाई की।
रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: महिला के घर से 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार।

RAIPUR NEWS। रायपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.84 बल्क लीटर अवैध देशी मसाला मदिरा जब्त की है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई दोंदेकला गांव स्थित एक मकान में की गई, जहां बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई मिली।

ये भी पढ़ें: CG NEWS : IPS सुंदरराज को NIA में बड़ी जिम्मेदारी, बस्तर में माओवाद की कमर तोड़ने वाले अफसर अब संभालेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा मोर्चा

रायपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल पदुम सिंह एल्मा एवं कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 जून 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम दोंदेकला, थाना विधानसभा क्षेत्र में कार्रवाई की।

महिला के मकान से मिली बड़ी मात्रा में शराब

आबकारी विभाग को मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम दोंदेकला निवासी गीतांजलि वर्मा के रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से 138 पाव शोले मसाला देशी मदिरा बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 24.84 बल्क लीटर आंकी गई है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: धमतरी में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

जांच में अवैध रूप से शराब का भंडारण पाए जाने पर आरोपी गीतांजलि वर्मा के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख कर रहे विवेचना

प्रकरण की आगे की जांच आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख द्वारा की जा रही है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: सक्ती जनपद पंचायत में ACB का बड़ा एक्शन: CEO समेत 3 कर्मचारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

टीम के अधिकारियों का रहा महत्वपूर्ण योगदान

पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी (ADEO) रविशंकर पैकरा, जेबा खान तथा आबकारी आरक्षक रविंद्र देवांगन, प्रियंका नौरंगे और दीपक देव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts