Durg News:दुर्ग जिला अस्पताल में चींटियों का राज, 3 दिन से बंद सिजेरियन ऑपरेशन, कई सर्जरी प्रभावित।
मदर-चाइल्ड यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में चींटियां पहुंचने से संक्रमण का खतरा बढ़ा, अस्पताल ने ओटी सील कर शुरू कराया फ्यूमिगेशन और मरम्मत कार्य। दुर्ग जिला चिकित्सालय की मदर-चाइल्ड यूनिट में चींटियां पहुंच जाने से अस्पताल में संक्रमण की आशंका को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पिछले तीन दिनों से सिजेरियन ऑपरेशन रोक दिए हैं। इससे गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी व्यवस्था प्रभावित हुई है।
PREM
30 Jul 2026
































