इंदौर में एक तरफा प्यार और सिरफिरे की सनक! दो साल पहले कपड़े की दुकान पर देखा, अब शादी की जिद!

इंदौर - खुड़ैल में एकतरफा प्यार और युवती को बदनाम करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खातीवाला टैंक निवासी युवक ने 21 वर्षीय छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल करने के लिए उसके जीजा, बहन और भाभी समेत कई रिश्तेदारों को परेशान किया। वह नंबर देने वाले को 40 से 50 हजार रुपए तक देने का लालच दे रहा था। इतना ही नहीं, छात्रा के भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने AI की मदद से उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे दी। आरोपी ने यहां तक कहा कि छात्रा की शादी कहीं और हुई तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत पर खुड़ैल पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Lakshya Sen ने जापान में लहराया तिरंगा, लगातार दूसरा BWF Super 500 खिताब जीता; फाइनल में जापानी खिलाड़ी को हराया
जीजा से लेकर बहन-भाभी तक को करने लगा फोन
पुलिस के मुताबिक, सनावदिया क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने नवीन शर्मा उर्फ शिवा निवासी खातीवाला टैंक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने बताया कि 2 अक्टूबर 2026 से आरोपी उसके जीजा को वॉट्सऐप पर लगातार कॉल और मैसेज कर रहा था। वह जीजा से छात्रा का मोबाइल नंबर मांग रहा था।जब जीजा ने उससे नंबर मांगने की वजह पूछी तो आरोपी ने कहा कि वह छात्रा से शादी करना चाहता है। इसके बाद भी जब उसे छात्रा का नंबर नहीं मिला तो उसने उसके परिवार के दूसरे सदस्यों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।आरोपी ने छात्रा की बड़ी बहन, भाभी और भाभी की बहन को भी इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर मैसेज करना शुरू कर दिया। वह अलग-अलग बहाने बनाकर छात्रा का मोबाइल नंबर मांगता रहा। कभी पैसे लेने का बहाना करता तो कभी कहता कि वह छात्रा को पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है।
ये भी पढ़ें: बातचीत के बहाने बुलाया, फिर कर दिया कत्ल... चेंजिंग रूम में मिली शबनम की लाश, देख चौंके लोग
नंबर देने वाले को 40 से 50 हजार रुपए देने का लालच
आरोपी की जिद इस कदर बढ़ गई थी कि उसने छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल करने के लिए रिश्तेदारों को पैसों का लालच देना शुरू कर दिया। उसने कहा कि जो भी उसे छात्रा का नंबर देगा, उसे 40 से 50 हजार रुपए तक दिए जाएंगे।वह रिश्तेदारों को फोन कर छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बताता था। साथ ही उसके बारे में अश्लील और भ्रामक बातें भी फैलाने लगा। परिवार के लोगों को जब आरोपी की इन हरकतों का पता चला तो छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई।
ये भी पढ़ें: जनसंवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे चुनाभट्टी थाना प्रभारी, DCP ने TI धर्मेंद्र मौर्य को किया सस्पेंड
भाई ने विरोध किया तो AI से अश्लील फोटो बनाने की धमकी
रिश्तेदारों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद छात्रा के भाई विक्की ने मामले में हस्तक्षेप किया। उसने रिश्तेदारों से बात कर आरोपी नवीन का मोबाइल नंबर हासिल किया और उससे बात करने का फैसला किया।भाभी की बहन से विक्की का मोबाइल नंबर मिलने के बाद आरोपी ने उसे वॉट्सऐप कॉल किया। बातचीत के दौरान विक्की ने अपनी बहन के बारे में झूठी और आपत्तिजनक बातें फैलाने पर नाराजगी जताई।इस पर आरोपी भड़क गया। उसने विक्की को धमकी दी कि यदि छात्रा का मोबाइल नंबर नहीं दिया और उससे बात नहीं कराई तो वह AI की मदद से उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।आरोपी ने यह भी कहा कि छात्रा उसकी है और वह उसकी शादी किसी दूसरे व्यक्ति से नहीं होने देगा। यदि छात्रा ने कहीं और शादी की तो वह उसे जान से मार देगा। इन धमकियों के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई।
ये भी पढ़ें: ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, X पर पोस्ट कर जताया गर्व; 2010 में भारत छोड़कर चले गए थे लंदन
दो साल पहले कपड़े की दुकान पर देखी थी छात्रा
पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका परिवार सिंधी कॉलोनी में रहता था। घर के पास ही भारत गारमेंट्स नाम की दुकान थी, जहां आरोपी नवीन काम करता था।परिवार के साथ कपड़े खरीदने के लिए दुकान पर जाने के दौरान आरोपी ने उसे देखा था। इसके कुछ समय बाद छात्रा का परिवार सनावदिया क्षेत्र में रहने चला गया। हालांकि, आरोपी के मन में छात्रा को लेकर एकतरफा लगाव बना रहा।अब वह छात्रा से शादी करने की जिद करते हुए उसके रिश्तेदारों से मोबाइल नंबर मांग रहा था। नंबर नहीं मिलने पर उसने परिवार को धमकाना और छात्रा को बदनाम करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल! 10वें दिन भी प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 400 पार
परिजनों के साथ थाने पहुंची छात्रा, FIR दर्ज
लगातार कॉल, मैसेज, बदनामी और जान से मारने की धमकियों से परेशान होकर छात्रा 14 नवंबर की रात अपने परिजनों के साथ खुड़ैल थाने पहुंची। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने नवीन शर्मा उर्फ शिवा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में आरोपी की धमकियों और AI से अश्लील तस्वीरें बनाने की बात को लेकर भी जांच की जा रही है।




















