Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lakshya Sen ने जापान में लहराया तिरंगा, लगातार दूसरा BWF Super 500 खिताब जीता; फाइनल में जापानी खिलाड़ी को हराया

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने Kumamoto Masters Japan 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में जापान के कोकी वातानाबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराया। इस जीत के साथ लक्ष्य ने लगातार दूसरा BWF Super 500 खिताब और करियर का छठा BWF वर्ल्ड टूर खिताब अपने नाम किया।
Lakshya Sen ने जापान में लहराया तिरंगा, लगातार दूसरा BWF Super 500 खिताब जीता; फाइनल में जापानी खिलाड़ी को हराया
लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स जापान 2026 के फाइनल में कोकी वातानाबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराया।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने जापान में शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास बना दिया है। उन्होंने रविवार को कुमामोटो मास्टर्स जापान 2026 का खिताब जीत लिया। पुरुष सिंगल्स के फाइनल में लक्ष्य ने जापान के खिलाड़ी कोकी वातानाबे (Koki Watanabe) को हराया। खास बात यह रही कि लक्ष्य ने पहला गेम हारने के बाद वापसी की और लगातार दो गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ उन्होंने लगातार दूसरा BWF सुपर 500 खिताब भी जीत लिया।

लक्ष्य सेन ने की शानदार वापसी

कुमामोटो मास्टर्स जापान 2026 के फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला जापान के कोकी वातानाबे से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आठवीं वरीयता वाले लक्ष्य सेन को शुरुआत में काफी परेशानी हुई। वातानाबे ने अपने देश के दर्शकों के सामने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहले गेम में लगातार बढ़त बनाए रखी और लक्ष्य को आगे निकलने का मौका नहीं दिया। जापानी खिलाड़ी ने पहला गेम 21-13 से जीत लिया। पहला गेम हारने के बाद भी लक्ष्य ने हार नहीं मानी। उन्होंने दूसरे गेम में अपने खेल में बदलाव किया और वापसी की कोशिश शुरू कर दी।

India vs New Zealand 5th ODI: 209 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 210 रन

दूसरे गेम में लगातार 6 पॉइंट जीतकर पलटा मैच

दूसरे गेम में लक्ष्य सेन ने तेज खेल दिखाया। एक समय वह 13-10 से आगे चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने लगातार 6 पॉइंट जीतकर अपनी बढ़त और बढ़ा दी। हालांकि, कोकी वातानाबे ने भी हार नहीं मानी। उन्होंने लगातार 7 पॉइंट जीतकर लक्ष्य की बढ़त कम कर दी। इससे भारतीय खिलाड़ी पर दबाव बढ़ गया। लेकिन लक्ष्य ने शांत रहकर खेल जारी रखा। उन्होंने जरूरी पॉइंट हासिल किए और दूसरा गेम 21-18 से जीत लिया। इस तरह दोनों खिलाड़ी 1-1 गेम की बराबरी पर आ गए।

आखिरी गेम में जापानी खिलाड़ी को हराया

मैच का फैसला अब तीसरे और आखिरी गेम में होना था। शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। एक समय स्कोर 5-5 था। इसके बाद लक्ष्य सेन ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। उन्होंने अच्छे शॉट लगाए और कोकी वातानाबे को ज्यादा पॉइंट बनाने का मौका नहीं दिया। ब्रेक तक लक्ष्य 11-7 से आगे हो गए थे। इसके बाद भी उन्होंने अपना अच्छा खेल जारी रखा और तीसरा गेम 21-14 से जीत लिया। इस तरह लक्ष्य सेन ने एक घंटे और चार मिनट चले मुकाबले को 13-21, 21-18, 21-14 से अपने नाम कर लिया।

लगातार दूसरा BWF Super 500 खिताब जीता

कुमामोटो मास्टर्स जापान 2026 से पहले लक्ष्य सेन ने इसी महीने जर्मनी में हाइलो ओपन (Hylo Open) का खिताब भी जीता था। अब जापान में जीत के साथ उन्होंने लगातार दूसरा BWF सुपर 500 खिताब अपने नाम कर लिया है। यह पहली बार है जब लक्ष्य सेन ने एक ही साल में दो BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीते हैं। इस साल वह तीसरी बार BWF टूर के फाइनल में पहुंचे थे। इससे पहले मार्च में उन्होंने ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

लक्ष्य सेन ने जीता करियर का छठा BWF खिताब

जापान में इस जीत के साथ लक्ष्य सेन के BWF वर्ल्ड टूर खिताबों की संख्या 6 हो गई है। यह उनके करियर की बड़ी जीत है। कोकी वातानाबे को हराने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच जीत का रिकॉर्ड भी लक्ष्य के पक्ष में 5-3 हो गया है। इस साल लक्ष्य को जापान ओपन और सिंगापुर ओपन में वातानाबे से हार मिली थी। लेकिन इस बार फाइनल में उन्होंने जापानी खिलाड़ी को हराकर पुरानी हार का हिसाब बराबर कर लिया।

U19 Asia Cup Final: भारत की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से दी मात

कुमामोटो मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय बने

लक्ष्य सेन की यह जीत कई मायनों में खास है। वह कुमामोटो मास्टर्स जापान का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। लगातार दो सुपर 500 खिताब जीतकर लक्ष्य ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। पहले गेम में हारने के बाद जिस तरह उन्होंने वापसी की, उससे उनका हौसला और मेहनत साफ नजर आई। उनकी यह जीत भारतीय बैडमिंटन के लिए भी बड़ी खुशी की बात है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts