Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में नशे का खेल हुआ बेनकाब, सिगरेट पैकेट में MDMA, भिलाई तक जुड़े तार

पहाड़ी तालाब के पास ग्राहक तलाशते पकड़ाया युवक,रायपुर और भिलाई के तीन लोगों पर NDPS एक्ट में केस,रायपुर के कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब के पास पुलिस ने MDMA जैसे नशीले पदार्थ के साथ रितिक मोदी (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिगरेट के पैकेट में पाउडर छिपाकर बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने 27 हजार रुपए कीमत का नशीला पदार्थ जब्त कर रायपुर और भिलाई के दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है।
रायपुर में नशे का खेल हुआ बेनकाब, सिगरेट पैकेट में MDMA, भिलाई तक जुड़े तार

रायपुर: राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की बिक्री का एक और मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती पुलिस ने कुशालपुर के पहाड़ी तालाब के पास ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिगरेट के पैकेट में छिपाकर MDMA जैसा नशीला पाउडर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.65 ग्राम पाउडर, आईफोन और बिक्री के 200 रुपए जब्त किए हैं। पूछताछ में रायपुर से भिलाई-दुर्ग तक जुड़े सप्लाई नेटवर्क के नाम सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 2029 तक नशे के नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य, PHQ में बनेगी ANTF,पहले चरण में 25 सदस्य तैनात

सिगरेट के पैकेट में छिपा रखा था MDMA

पुरानी बस्ती पुलिस को 13 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुशालपुर के पहाड़ी तालाब के पास एक युवक नशीला पाउडर लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जींस की जेब में रखे सिगरेट के पैकेट से छोटी पॉलीथीन बरामद हुई। इसमें सफेद रंग का पाउडर रखा था। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट को बुलाया, जिसने पाउडर की पहचान MDMA जैसे नशीले पदार्थ के रूप में की।

2.65 ग्राम पाउडर, आईफोन और नकदी जब्त

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से पाउडर का वजन कराया। पॉलीथीन सहित इसका कुल वजन 2.65 ग्राम पाया गया। जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 27 हजार रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री के 200 रुपए और एक आईफोन भी जब्त किया है। बरामद सामग्री को जब्ती में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

रायपुर से भिलाई तक जुड़े सप्लाई के तार

पकड़े गए आरोपी की पहचान रितिक मोदी (26), निवासी इमलीडीह, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि नशीला पाउडर उसे रायपुर निवासी सन्नी मनवानी ने दिया था। आरोपी के मुताबिक, सन्नी मनवानी ने यह पदार्थ भिलाई-दुर्ग निवासी आरती सोनी से खरीदा था और उसे आगे बेचने के लिए दिया था। पूछताछ में सामने आए इन नामों के आधार पर पुलिस ने सन्नी मनवानी और आरती सोनी को भी मामले में आरोपी बनाया है।

ये भी पढ़ें: म्यांमार से केरल तक फैल रहा ड्रग्स का नया नेटवर्क, साबुन के डिब्बों और बोतलों में छिपाकर पहुंच रहा नशा

NDPS एक्ट की धाराओं में तीन पर केस

पुलिस ने रितिक मोदी, सन्नी मनवानी और आरती सोनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल रितिक मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों की भूमिका, नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री और सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के जरिए और किन लोगों तक नशीले पदार्थ की सप्लाई की जा रही थी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts