CG NEWS:नकटी विवाद गरमाया: कांग्रेस पहुंची राज्यपाल के दरबार, CM से चर्चा का मिला भरोसा
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को रायपुर स्थित लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सामने रखा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राज्यपाल इस मामले में हस्तक्षेप करें और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के लिए सरकार से आवश्यक कदम उठाने को कहें।कांग्रेस नेताओं के अनुसार राज्यपाल ने विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस पूरे मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया
PREM
17 Jul 2026































