Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

CG NEWS:कांग्रेस का 'मिशन 2028' शुरू,जिला अध्यक्षों को भूपेश बघेल ने दिए जीत के मंत्र, समापन में आएंगे पवन खेड़ा

अभनपुर के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन से लेकर सरकार के खिलाफ रणनीति तक का पाठ, अंतिम दिन करेंगे पवन खेड़ा संबोधित। अभनपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन संचालन, राजनीतिक प्रबंधन और जनसंपर्क की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिला अध्यक्षों को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है
Follow on Google News
कांग्रेस का 'मिशन 2028' शुरू,जिला अध्यक्षों को भूपेश बघेल ने दिए जीत के मंत्र, समापन में आएंगे पवन खेड़ा

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगामी चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। अभनपुर में चल रहे 10 दिवसीय जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक राजनीतिक रणनीति अपनाने का संदेश दिया। शिविर का समापन 29 जून को होगा, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में दो दिन से अंधेरा: ढाई लाख का बिजली बिल बकाया, 100 MBBS छात्र बिना बिजली-पानी के परेशान

भूपेश बघेल ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

अभनपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन संचालन, राजनीतिक प्रबंधन और जनसंपर्क की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिला अध्यक्षों को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए उन्हें जनता के बीच सक्रिय रहकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठानी होगी।



कांग्रेस के इतिहास और योजनाओं पर विशेष सत्र

भूपेश बघेल ने कांग्रेस की विचारधारा, संगठनात्मक संस्कृति और प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने देश के विकास में कांग्रेस की भूमिका और जनहित की योजनाओं को विस्तार से बताया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में हीरों का खजाना! अब होगी मेगा ड्रिलिंग, महासमुंद में खुल सकती है देश की नई डायमंड माइन



आदिवासी और अल्पसंख्यक मुद्दों पर भी हुई चर्चा

शिविर में अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह और अल्पसंख्यक विभाग के अमीन मेमन ने भी अलग-अलग सत्र लिए। उन्होंने आदिवासी अधिकार, जल-जंगल-जमीन और अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े विषयों पर जिला अध्यक्षों को विस्तार से जानकारी दी।

दीपक बैज और चरणदास महंत लगातार कर रहे मॉनिटरिंग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पूरे प्रशिक्षण शिविर में लगातार मौजूद हैं। दोनों वरिष्ठ नेता शिविर स्थल पर रात्रि विश्राम कर रहे हैं और प्रशिक्षण कार्यक्रम की हर गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं। शिविर का संचालन राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव की देखरेख में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: देश में अब सिर्फ एक इमरजेंसी नंबर! 112 पर मिलेगा हर संकट का समाधान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश



आज श्रमदान, कल पवन खेड़ा के साथ होगा समापन

प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष लखना गांव में श्रमदान कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 29 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा की मौजूदगी में शिविर का औपचारिक समापन किया जाएगा।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts