Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

SpaceX Starship Catch: एलन मस्क की कंपनी ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष से लौटे रॉकेट को हवा में पकड़ा; देखें वीडियो

एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया है। कंपनी ने पहली बार अंतरिक्ष से लौट रहे Starship स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च टावर पर लगी Mechazilla मशीन की मदद से हवा में ही पकड़ लिया। SpaceX ने इस ऐतिहासिक घटना का वीडियो भी शेयर किया है।
SpaceX Starship Catch: एलन मस्क की कंपनी ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष से लौटे रॉकेट को हवा में पकड़ा; देखें वीडियो
एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने पहली बार अंतरिक्ष से लौटते Starship स्पेसक्राफ्ट को Mechazilla मशीन की मदद से हवा में पकड़ा।

अंतरिक्ष की दुनिया में एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कंपनी ने पहली बार अंतरिक्ष से लौट रहे अपने स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट को हवा में ही पकड़ लिया। इसके लिए लॉन्च टावर पर लगी दो विशालकाय मशीनों का इस्तेमाल किया गया। इस ऐतिहासिक घटना का वीडियो SpaceX ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। कंपनी की इस सफलता को अंतरिक्ष यात्रा के भविष्य के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

SpaceX ने कैसे हवा में पकड़ा Starship स्पेसक्राफ्ट?

SpaceX का स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में चक्कर लगाने के बाद धरती पर वापस लौटा। इस दौरान लॉन्च टावर पर पहले से तैयार विशेष मशीनों ने उसे हवा में ही पकड़ लिया। इस तकनीक में लॉन्च टावर पर लगी दो विशालकाय धातु की भुजाओं का इस्तेमाल किया गया। इन मशीनों को 'Mechazilla' नाम दिया गया है। इनका काम वापस लौट रहे स्पेसक्राफ्ट को सुरक्षित तरीके से पकड़ना है। इस उपलब्धि की खास बात यह है कि स्पेसक्राफ्ट को जमीन पर उतरने के बजाय सीधे लॉन्च टावर की मशीनों ने पकड़ लिया। इससे भविष्य में रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट को दोबारा इस्तेमाल करने की प्रक्रिया आसान और तेज हो सकती है।

SpaceX ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

SpaceX ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इस ऐतिहासिक घटना का वीडियो शेयर किया। कंपनी ने पोस्ट में लिखा, "मेकाज़िला ने स्टारशिप को पकड़ लिया! इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरी स्पेसएक्स टीम को बधाई!" वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतरिक्ष से लौटता स्टारशिप लॉन्च टावर की ओर आता है और वहां लगी मशीनों की मदद से हवा में ही पकड़ लिया जाता है। इस तकनीक को लेकर अंतरिक्ष विज्ञान और टेक्नोलॉजी की दुनिया में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

X Post

एलन मस्क बोले- ऐतिहासिक दिन आ गया

SpaceX की इस उपलब्धि पर कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, वह ऐतिहासिक दिन आ गया है, और इसका श्रेय स्पेसएक्स की बेहद प्रतिभाशाली टीम को जाता है! दरअसल, Walter Isaacson नाम के एक व्यक्ति ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि दिसंबर 2020 में स्टारबेस कॉन्फ्रेंस रूम में हुई एक बैठक उन्हें आज भी याद है। उस समय एलन मस्क ने सुझाव दिया था कि मेकाज़िला लॉन्चपैड की भुजाएं वापस लौटते हुए स्पेसक्राफ्ट को पकड़ सकती हैं।

क्या है Mechazilla तकनीक और क्यों है खास?

Mechazilla SpaceX के लॉन्च टावर पर लगी एक खास व्यवस्था है। इसमें बड़ी-बड़ी यांत्रिक भुजाएं लगी होती हैं, जो रॉकेट के वापस आने पर उसे पकड़ने का काम करती हैं। 

- रॉकेट का दोबारा इस्तेमाल: स्पेसक्राफ्ट को सुरक्षित पकड़ने से उसे फिर से उड़ान के लिए तैयार करना आसान हो सकता है।
- समय की बचत: रॉकेट को जमीन पर उतारने और दोबारा लॉन्च करने की प्रक्रिया में लगने वाला समय कम हो सकता है।
- लागत में कमी: बार-बार नए रॉकेट बनाने की जरूरत कम हो सकती है।
- अंतरिक्ष मिशन को गति: भविष्य में चंद्रमा और मंगल जैसे मिशनों के लिए यह तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है।

क्यों खास है SpaceX का Starship प्रोजेक्ट?

SpaceX का Starship प्रोजेक्ट अंतरिक्ष यात्रा को ज्यादा किफायती और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। कंपनी का लक्ष्य ऐसे स्पेसक्राफ्ट तैयार करना है, जिनका बार-बार इस्तेमाल किया जा सके। स्टारशिप को भविष्य में चंद्रमा और मंगल ग्रह तक इंसानों और सामान को पहुंचाने के लिए विकसित किया जा रहा है। ऐसे में स्पेसक्राफ्ट को सुरक्षित तरीके से वापस पकड़ने की तकनीक इस पूरे मिशन में अहम भूमिका निभा सकती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts