CG NEWS:छत्तीसगढ़ में 29 जून से शुरू होगा सहकारी सप्ताह, 2573 पैक्स समितियों में होंगे बड़े आयोजन

RAIPUR NEWS I छत्तीसगढ़ में 29 जून से 6 जुलाई तक **सहकारी सप्ताह** का भव्य आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर की 2573 पैक्स समितियों सहित दुग्ध, मत्स्य, बुनकर और अन्य सहकारी संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सभी आयोजनों को सफल बनाने और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सप्ताह के दौरान सदस्यता अभियान, किसान संगोष्ठी, वृक्षारोपण, सहकार दौड़, माइक्रो एटीएम एवं केसीसी कार्ड वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे, जबकि 6 जुलाई को 9 पैक्स में आधुनिक गोदाम निर्माण का भूमिपूजन भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: कांग्रेस का 'मिशन 2028' शुरू,जिला अध्यक्षों को भूपेश बघेल ने दिए जीत के मंत्र, समापन में आएंगे पवन खेड़ा
रायपुर से पूरे प्रदेश में सहकारिता का महाअभियान
भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे देश में सहकारी सप्ताह मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में भी इस दौरान सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों, योजनाओं और किसानों की आर्थिक मजबूती में सहकारी संस्थाओं की भूमिका को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
2573 पैक्स समितियों में होंगे विशेष कार्यक्रम
प्रदेश की 2573 पैक्स समितियों, दुग्ध, मत्स्य एवं बुनकर सहकारी समितियों, अपेक्स बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और मार्कफेड सहित अन्य संस्थाओं में सप्ताहभर विविध गतिविधियां आयोजित होंगी।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अगले 6 दिन झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से
सहकारी ध्वजारोहण, सदस्यता अभियान, माइक्रो एटीएम वितरण, केसीसी एवं रूपे केसीसी कार्ड वितरण, सहकार दौड़, वृक्षारोपण, मृदा परीक्षण, कृषक संगोष्ठी, एफपीओ एवं पैक्स की भूमिका पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।
9 पैक्स में आधुनिक गोदामों का होगा भूमिपूजन
सहकारी सप्ताह के अंतिम दिन 6 जुलाई को विकेन्द्रीकृत विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत प्रदेश के 9 पैक्स में आधुनिक गोदाम निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। इसके साथ ही नवगठित 515 पैक्स समितियों सहित प्रदेश की सभी सहकारी संस्थाओं, इफको, कृभको, एनसीसीएफ, नेफेड, जनऔषधि केंद्र और एनसीडीसी की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
3 और 4 जुलाई को होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन
राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 3 एवं 4 जुलाई को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस और सहकारी संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर के सहकारी प्रतिनिधि, किसान, विशेषज्ञ एवं अधिकारी शामिल होंगे।
केदार कश्यप ने दिए सख्त निर्देश
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने विभागीय समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागीय अधिकारियों, पैक्स समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्षों को कार्यक्रमों की सफल तैयारी और व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपेक्स बैंक, मार्कफेड तथा विभिन्न जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में हीरों का खजाना! अब होगी मेगा ड्रिलिंग, महासमुंद में खुल सकती है देश की नई डायमंड माइन
किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा फोकस
सहकारी सप्ताह के दौरान किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि व्यवस्था, एफपीओ मॉडल, पैक्स की भूमिका, डिजिटल बैंकिंग, सहकारी विपणन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा होगी। सरकार का उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से गांवों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करना है।












