Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल! 10वें दिन भी प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 400 पार

दिल्ली में प्रदूषण का संकट लगातार दसवें दिन भी जारी है। रविवार सुबह कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया। IIT दिल्ली में सबसे ज्यादा 426 AQI दर्ज किया गया, जबकि 50 से ज्यादा मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर 300 के पार रहा। जानिए दिल्ली के किन इलाकों में हवा सबसे ज्यादा खराब है।
दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल! 10वें दिन भी प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 400 पार
दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक! 50 से ज्यादा इलाकों में AQI 300 के पार

दिल्ली में प्रदूषण का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी की हवा में घुला जहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार (15 नवंबर) को लगातार दसवें दिन भी दिल्ली के लोगों को खराब हवा का सामना करना पड़ा। सुबह होते ही कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। राजधानी के कई इलाकों में हवा इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों के लिए खुले में रहना भी मुश्किल होता जा रहा है। रविवार सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली का औसत AQI 353 दर्ज किया गया। हालांकि, राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर इससे कहीं ज्यादा रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, ITO में AQI 415 तक पहुंच गया। यह गंभीर श्रेणी में आता है। इसके अलावा कई दूसरे इलाकों में भी हवा की हालत बेहद खराब बनी हुई है।

10 दिनों से नहीं मिल रही प्रदूषण से राहत

दिल्ली में पिछले दस दिनों से प्रदूषण लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 5 नवंबर को राजधानी का औसत AQI 369 दर्ज किया गया था। इसके बाद 6 नवंबर को यह बढ़कर 382 हो गया। 7 नवंबर को AQI 369, 8 नवंबर को 376 और 9 नवंबर को 344 रहा। 10 नवंबर को प्रदूषण के स्तर में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इस दिन AQI घटकर 299 पर पहुंच गया था। इससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। अगले ही दिन यानी 11 नवंबर को AQI फिर बढ़कर 313 हो गया। इसके बाद 12 नवंबर को 350, 13 नवंबर को 373 और 14 नवंबर को 367 दर्ज किया गया। वहीं, रविवार 15 नवंबर की सुबह दिल्ली का औसत AQI 353 रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि राजधानी में प्रदूषण की समस्या लगातार बनी हुई है।

IIT दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण, AQI 426 पहुंचा

रविवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हवा की स्थिति गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। IIT दिल्ली में सबसे ज्यादा 426 AQI दर्ज किया गया। वहीं, NIH नरेला में 417 और ITO में 415 रहा। NSIT द्वारका में 407 और NSUT जाफरपुर में 406 AQI रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा नॉर्थ कैंपस और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में AQI 404 रहा। पूसा में 402 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 401 दर्ज किया गया। यानी इन सभी इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दूसरी तरफ चांदनी चौक में AQI 386, JNU में 385 और वसुंधरा एन्क्लेव में 380 दर्ज किया गया। बवाना में यह आंकड़ा 371, आनंद विहार में 365 और रोहिणी में 363 रहा। वहीं, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर AQI 348 दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा में घुला जहर! पटाखों के बाद अब गाड़ियों का धुआं बना सबसे बड़ा खतरा, कई इलाकों में AQI 400 पार

50 से ज्यादा मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 300 पार

राजधानी में प्रदूषण की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार सुबह 50 से ज्यादा AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता का स्तर 300 के पार रहा। इसका मतलब है कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हवा बेहद खराब स्थिति में है। फिलहाल राजधानी के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लगातार खराब हवा के कारण सुबह और शाम घर से बाहर निकलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि दिल्ली की हवा कब साफ होगी और लोगों को इस जहरीले प्रदूषण से कब राहत मिलेगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts