CG NEWS: अपेक्स बैंक में 18 करोड़ का महाघोटाला: मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त, 5 आउटसोर्स कर्मियों पर भी गिरी गाज

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बरमकेला शाखा में सामने आए 18.13 करोड़ रुपए के गबन मामले में अपेक्स बैंक ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए गए शाखा प्रबंधक, लेखाधिकारी और लिपिक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि पांच आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया है। मामले की जांच जल्द ही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को सौंपी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: नारायणपुर में धर्मांतरण पर बवाल: 26 ईसाई परिवारों को गांव से निकाला, पेड़ों के नीचे गुजरी रात।
18 करोड़ के गबन से मचा हड़कंप
बरमकेला स्थित अपेक्स बैंक शाखा में हुए 18.13 करोड़ रुपए के वित्तीय घोटाले ने सहकारी बैंकिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में जहां लगभग एक करोड़ रुपए की अनियमितता सामने आई थी, वहीं विस्तृत ऑडिट और दोबारा जांच में घोटाले की राशि बढ़कर 18.13 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
अप्रैल 2021 से नवंबर 2024 तक चलता रहा खेल
विशेष जांच रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2021 से नवंबर 2024 के बीच समितियों और किसानों के खातों में अनियमित वित्तीय लेन-देन किए गए। इस दौरान बैंकिंग नियमों की अनदेखी करते हुए करोड़ों रुपए का गबन किया गया।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 16 जून नहीं, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र।
समितियों और KCC खातों से की गई हेराफेरी
जांच में सामने आया कि सहकारी समितियों के खातों से रकम निकालकर डीएमआर खातों के माध्यम से संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए गए। इसके अलावा किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खातों से भी बिना अनुमति धनराशि का ट्रांसफर और लेन-देन किया गया।
मैनेजर समेत तीन कर्मचारी बर्खास्त
उच्च स्तरीय जांच और विशेष ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक डी.आर. वाघमारे, लेखाधिकारी मीनाक्षी मांझी और लिपिक आशीष कुमार पटेल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बैंक प्रबंधन ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताया है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में गैस क्रांति की तैयारी: 15 दिन में पाइपलाइन परमिशन, नहीं तो मानी जाएगी मंजूर
पांच आउटसोर्स कर्मचारियों पर भी कार्रवाई
मामले में संलिप्त पाए गए आउटसोर्स कर्मचारी लिकेश कुमार बैरागी, रमाकांत श्रीवास, अरुण चंद्राकर, खीरदास महंत और बालकृष्ण कर्ष को भी तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया गया है।
पहले ही दर्ज हो चुकी है FIR
अपेक्स बैंक प्रबंधन ने 4 मई 2025 को बरमकेला थाने में इस मामले को लेकर आठ कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद विस्तृत जांच और ऑडिट की प्रक्रिया शुरू हुई।
EOW करेगी पूरे नेटवर्क की जांच
बैंक प्रबंधन के अनुसार मामले को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को सौंपने के लिए सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। EOW जांच के दौरान घोटाले से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी पड़ताल करेगी।
दोषियों से होगी करोड़ों की रिकवरी
बैंक के अधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि घोटाले में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से नियमानुसार राशि की वसूली की जाएगी। इसके लिए कानूनी और विभागीय प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
सहकारी बैंकों में बढ़ाई गई निगरानी
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सहकारी बैंकिंग प्रणाली में तकनीकी सुधार लागू किए जा रहे हैं। ई-केसीसी पोर्टल के माध्यम से किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन कर ऋण वितरण किया जा रहा है। साथ ही निरीक्षण और ऑडिट तंत्र को भी मजबूत बनाया गया है।
बैंक के मुनाफे में भी बढ़ोतरी
वित्तीय अनियमितताओं पर नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने के बीच अपेक्स बैंक का प्रदर्शन भी बेहतर हुआ है। वर्ष 2024-25 में बैंक ने 38.99 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था, जो 2025-26 में बढ़कर 40.86 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: GST RAID: आरंग-अभनपुर में करोड़ों का खेल बेनकाब, GST विभाग के रडार पर कई उद्योग
1451 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मंजूरी
राज्य सरकार ने सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 1451 समिति प्रबंधकों की भर्ती को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्रदेश में 515 नई पैक्स समितियों के गठन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।












