CG NEWS: अपेक्स बैंक में 18 करोड़ का महाघोटाला: मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त, 5 आउटसोर्स कर्मियों पर भी गिरी गाज
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बरमकेला शाखा में सामने आए 18.13 करोड़ रुपए के गबन मामले में अपेक्स बैंक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक, लेखाधिकारी और लिपिक समेत तीन कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा पांच आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नौकरी से हटा दिया गया है। बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि घोटाले में शामिल सभी लोगों से राशि की वसूली की जाएगी। जांच में सामने आया कि अप्रैल 2021 से नवंबर 2024 के बीच समितियों और किसानों के खातों में बड़े पैमाने पर अनियमित लेन-देन क
Prem Nirmalkar
25 Jun 2026



























