स्कूल शिक्षा मंत्री की टीम से ब्रजेश बाजपेई OUT,SCERT में मिली नई जिम्मेदारी, शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की निजी स्थापना में विशेष सहायक (निजी स्थापना) के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे ब्रजेश कुमार बाजपेई को इस पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। राज्य शासन ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), रायपुर में उप संचालक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी है।
29 अक्टूबर को जारी हुआ आदेश, अब आया सामने
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ब्रजेश कुमार बाजपेई राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में उप संचालक के पद पर पदस्थ थे। विभागीय कार्यों के संपादन के लिए उन्हें स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की निजी स्थापना में विशेष सहायक के रूप में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया था।
संबंधित खबर: CG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 12 जिलों के SP बदले, अजय यादव बने राजनांदगांव IG
मंत्री की निजी स्थापना से किए गए कार्यमुक्त
राज्य शासन ने अब उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उन्हें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर, रायपुर में उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
आगामी आदेश तक रहेगी नई पदस्थापना
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ब्रजेश कुमार बाजपेई की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। यानी अब वे मंत्री की निजी स्थापना के बजाय SCERT में उप संचालक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
संबंधित खबर: MP में देर रात बड़ा फेरबदल! 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए SP
उप सचिव मनीष मिश्रा के डिजिटल हस्ताक्षर से आदेश जारी
यह आदेश 29 अक्टूबर 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है। आदेश पर विभाग के उप सचिव मनीष मिश्रा के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। आदेश सार्वजनिक होने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री की निजी स्थापना में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।




















