Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पिपरिया में 54 वर्षीय ओमकार पटेल की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

पिपरिया के खापरखेड़ा गांव में ओमकार उर्फ गोटू पटेल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने संतोष कहार और बाबूलाल कहार को गिरफ्तार किया है।
पिपरिया में 54 वर्षीय ओमकार पटेल की हत्या का खुलासा

सोहागपुर/पिपरिया। समीपवर्ती ग्राम खापरखेड़ा में 54 वर्षीय ओमकार उर्फ गोटू पटेल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के अनुसार, शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने ओमकार पटेल के साथ मारपीट की थी। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने संतोष कहार और बाबूलाल कहार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

सड़क पर रक्तरंजित हालत में मिला था शव

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह ग्राम खापरखेड़ा में ओमकार उर्फ गोटू पटेल का रक्तरंजित शव सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पिपरिया अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की।

शराब के नशे में गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद

जांच में सामने आया कि 8 और 9 नवंबर की दरमियानी रात ओमकार पटेल शराब के नशे में गांव में घूमते हुए गाली-गलौज कर रहा था। बताया गया कि उसकी शराब पीने की आदत से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। दीपावली की रात भी ग्रामीणों ने उसे समझाने का प्रयास किया था, लेकिन विवाद थमने के बजाय बढ़ता चला गया। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच मोहल्ले में ओमकार पटेल का संतोष कहार और बाबूलाल कहार से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान संतोष कहार ने ओमकार की कनपटी पर मुक्के से जोरदार वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। चोट लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई।

जांच में सामने आई दोनों आरोपियों की भूमिका

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान संतोष कहार और बाबूलाल कहार की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामला: आर्म्स शाखा की सहायक ग्रेड-3 मधु बाला सेवा से बर्खास्त, 6 लाइसेंसों में की थी फर्जी प्रविष्टि

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की गई। मौके पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया आशीष सिंह पवार और थाना प्रभारी पिपरिया आदित्य सेन ने जांच की निगरानी की। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अमित भारद्वाज, उपनिरीक्षक मानिक सिंह भट्टी, उपनिरीक्षक सुशील कुश्वाहा, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र दुबे, आरक्षक शुभम वर्मा, आरक्षक सनेह साहू और आरक्षक राधेश्याम की भूमिका उल्लेखनीय रही। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts