Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांकेर बिजली विभाग में शराब कांड, मिठाई की जगह बंटी शराब की बोतलें, पुलिस ने शुरू की जांच

त्योहार पर अधिकारियों को उपहार देने के नाम पर शराब बांटने का आरोप, कांग्रेस की शिकायत के बाद विद्युत विभाग में मचा हड़कंप,कार्यपालन अभियंता से पुलिस ने की पूछताछ। कांकेर के विद्युत विभाग में त्योहार के दौरान मिठाई के डिब्बों की जगह शराब की बोतलें बांटने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यालय पहुंचकर शराब की बोतलें जब्त कीं।
कांकेर बिजली विभाग में शराब कांड, मिठाई की जगह बंटी शराब की बोतलें, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में विद्युत विभाग का एक कथित शराब कांड सामने आया है। त्योहार के मौके पर अधिकारियों को मिठाई के डिब्बों की जगह शराब की बोतलें बांटे जाने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले का खुलासा करते हुए शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब की बोतलें जब्त कीं और कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना ले गई। सरकारी कार्यालय में शराब की बोतलें पहुंचने का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।

मिठाई की जगह शराब की बोतलें बांटने का आरोप

कांकेर जिला मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता कार्यालय में त्योहार के दौरान कथित तौर पर शराब की बोतलें बांटे जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि अधिकारियों को उपहार देने के नाम पर मिठाई के डिब्बों की जगह शराब की बोतलें वितरित की जा रही थीं। कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को विभागीय अनियमितता और भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए मामले की शिकायत प्रशासन से करने की बात कही है। आरोप सामने आने के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है।

/img/129/1793981194909

ये भी पढ़ें: भानुप्रतापपुर शराब कांड में गरियाबंद कनेक्शन की जांच? दो गुप्ता भाइयों की गिरफ्तारी से बढ़े सवाल, BIS कंपनी भी चर्चा में

पुलिस की एंट्री, मौके से शराब की बोतलें जब्त

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यालय से शराब की बोतलें जब्त कर जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। इसके बाद कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सरकारी कार्यालय में शराब कैसे पहुंची?

कार्यालय में शराब की बोतलें मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर सरकारी दफ्तर के भीतर शराब कहां से आई और इसे किस उद्देश्य से रखा गया था? विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी का कहना है कि उन्हें कार्यालय में शराब की बोतलें कहां से आईं, इसकी जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने पुलिस के व्यवहार पर उठाए सवाल

कार्यपालन अभियंता ने पुलिस की कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। इस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई, जिसे उन्होंने अशोभनीय बताया है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: जहरीली शराब कांड: 8 मौतों के बाद कब्र से निकाला गया शव, फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज

जांच के बाद खुलेगा पूरे मामले का राज

फिलहाल पुलिस ने शराब की बोतलें जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब कार्यालय तक कैसे पहुंची, इसके पीछे किसकी भूमिका थी और क्या वास्तव में त्योहार के नाम पर अधिकारियों को शराब बांटी जा रही थी, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts