PlayBreaking News

CG NEWS: GST RAID: आरंग-अभनपुर में करोड़ों का खेल बेनकाब, GST विभाग के रडार पर कई उद्योग

बिस्किट फैक्ट्री, बेकरी, पोल्ट्री और पेवर ब्लॉक कारोबार में करीब 1 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर, जांच जारी राजधानी रायपुर से लगे आरंग और अभनपुर क्षेत्र में स्टेट GST विभाग की विशेष टीम ने व्यापक जांच अभियान चलाकर करीब एक करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। विभाग ने कई औद्योगिक इकाइयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं।
Follow on Google News
 GST RAID: आरंग-अभनपुर में करोड़ों का खेल बेनकाब, GST विभाग के रडार पर कई उद्योग

RAIPUR NEWS। रायपुर जिले के आरंग और अभनपुर क्षेत्र में स्टेट GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। एक सप्ताह से चल रही छापेमारी में बिस्किट फैक्ट्री, बेकरी, पोल्ट्री, बारदाना और पेवर ब्लॉक कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठान जांच के दायरे में आए हैं। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और वास्तविक कारोबार छिपाने के संकेत मिले हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: स्टील उद्योग की सस्ती बिजली पर संकट, नए टैरिफ में छूट घटाने की तैयारी

GST का शिकंजा, करोड़ों की चोरी उजागर

राजधानी रायपुर से लगे आरंग और अभनपुर क्षेत्र में स्टेट GST विभाग की विशेष टीम ने व्यापक जांच अभियान चलाकर करीब एक करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। विभाग ने कई औद्योगिक इकाइयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

बिस्किट, बेकरी और पोल्ट्री कारोबार जांच के घेरे में

जांच में सामने आया है कि कई कारोबारी बड़े स्तर पर उत्पादन और व्यापार करने के बावजूद या तो नियमित GST रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे थे या फिर वास्तविक कारोबार की तुलना में बेहद कम टर्नओवर दर्शा रहे थे। बिस्किट फैक्ट्री, बेकरी, पोल्ट्री, बारदाना और पेवर ब्लॉक उद्योगों में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां मिली हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महासमुंद की धरती से चमके 5 हीरे, छत्तीसगढ़ में खुल सकते हैं अरबों के खजाने के दरवाजे

अभनपुर-सेजबहार में सबसे बड़ी गड़बड़ी

GST अधिकारियों के अनुसार अभनपुर के कोलर स्थित बिस्किट फैक्ट्री, सेजबहार क्षेत्र के किराना एवं बेकरी कारोबारियों तथा कुछ पोल्ट्री संचालकों के यहां जांच के दौरान सबसे अधिक अनियमितताएं मिली हैं। अब तक करीब एक करोड़ रुपये की कर चोरी सामने आ चुकी है, जबकि जांच पूरी होने पर यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

 ऊंची दीवारों के पीछे चल रहा था कारोबार

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई फैक्ट्रियां ऊंची दीवारों और बंद परिसरों के भीतर संचालित की जा रही थीं। बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध था और कर्मचारियों को कारोबार संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं करने के निर्देश दिए गए थे। कई वाहनों पर पहचान चिन्ह तक नहीं मिले।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: गड़ा धान की लालच में मौत का खेल? बलौदाबाजार में 8 संदिग्ध मौतों के पीछे जहरीली शराब का खौफनाक राज!

पहले रेकी, फिर एक साथ छापेमारी

कार्रवाई से पहले GST विभाग ने कई दिनों तक गोपनीय निगरानी की। फैक्ट्रियों से निकलने वाले वाहनों की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई और माल की आवाजाही पर नजर रखी गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

नए GST नियमों से बढ़ेगी मुश्किल

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि GST कानून में हुए नए बदलावों के बाद कर चोरी और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सख्त होगी। बार-बार नियम तोड़ने वालों पर गैर-जमानती धाराएं भी लग सकती हैं, जिससे सीधे जेल भेजे जाने की कार्रवाई संभव होगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: मनरेगा से आगे बढ़कर ग्रामीण विकास का नया मॉडल, रोजगार से लेकर बायोगैस तक साय सरकार का मास्टर प्लान

आगे भी जारी रहेगा अभियान

स्टेट GST आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि शहर के बाहरी क्षेत्रों में संचालित बड़े उद्योगों और कारोबारों की विशेष निगरानी की जा रही है। शुरुआती जांच में ही लाखों रुपये की कर चोरी सामने आई है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि टैक्स चोरी और फर्जीवाड़े के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts