🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

CG NEWS: ShaktiSAT में छत्तीसगढ़ की उड़ान: रायपुर की महिमा बनाएगी चांद पर जाने वाला सैटेलाइट

10वीं की छात्रा महिमा राजपूत का अंतरराष्ट्रीय स्पेस मिशन में चयन, 108 देशों की छात्राओं के साथ करेगी भारत का प्रतिनिधित्व तिलक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा महिमा राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर की कठिन चयन प्रक्रिया पार कर ShaktiSAT मिशन में जगह बनाई है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के कई चरणों के बाद वह नेशनल फाइनलिस्ट बनीं।
Follow on Google News
ShaktiSAT में छत्तीसगढ़ की उड़ान: रायपुर की महिमा बनाएगी चांद पर जाने वाला सैटेलाइट

PREM KUMAR RAIPUR I रायपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा महिमा राजपूत ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरा छत्तीसगढ़ गर्व कर रहा है। महिमा का चयन अंतरराष्ट्रीय स्पेस मिशन 'ShaktiSAT' के लिए हुआ है, जहां वह 108 देशों की छात्राओं के साथ मिलकर सैटेलाइट तैयार करेंगी। यह मिशन सिर्फ एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य के वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष शोधकर्ताओं को तैयार करने की वैश्विक पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में AIIA की स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर से अंतरिक्ष तक

तिलक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा महिमा राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर की कठिन चयन प्रक्रिया पार कर ShaktiSAT मिशन में जगह बनाई है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के कई चरणों के बाद वह नेशनल फाइनलिस्ट बनीं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: अपेक्स बैंक में 18 करोड़ का महाघोटाला: मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त, 5 आउटसोर्स कर्मियों पर भी गिरी गाज

108 देशों के साथ भारत की आवाज

महिमा अब दुनिया के 108 देशों से चयनित छात्राओं के साथ इस विशेष स्पेस साइंस मिशन में शामिल होंगी। यह अवसर उन्हें वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के साथ काम करने और भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका देगा।

दिल्ली में मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

अगस्त 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली आठ दिवसीय ShaktiSAT वर्कशॉप में महिमा सैटेलाइट डिजाइनिंग, स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और मिशन प्लानिंग की बारीकियां सीखेंगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 16 जून नहीं, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र।

छात्राएं बनाएंगी दो सैटेलाइट

मिशन के दौरान 108 देशों की छात्राएं मिलकर दो सैटेलाइट तैयार करेंगी। इनमें से एक चंद्रमा की कक्षा में भेजा जाएगा, जबकि दूसरा चंद्र सतह पर उतरने के लिए विकसित किया जाएगा।

ISRO से होगा लॉन्च

रियोजना के तहत तैयार किए जाने वाले सैटेलाइट्स का प्रस्तावित लॉन्च अक्टूबर 2026 में श्रीहरिकोटा स्थित ISRO लॉन्च पैड से किया जाएगा। यह मिशन छात्राओं को वास्तविक अंतरिक्ष परियोजनाओं का अनुभव देगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर स्काईवॉक फिर विवादों में: 8 साल बाद भी अधूरा, खुले में पड़े-पड़े बर्बाद हुए 5 करोड़ के लिफ्ट-एस्केलेटर!

टीचर और स्कूल को दिया श्रेय

महिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी शिक्षिका योगेश्वरी लहरी, प्राचार्य जॉली साहू, परिवार, विद्यालय प्रबंधन, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

IAS बनने का सपना

स्पेस मिशन में चयनित होने के बावजूद महिमा का सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर IAS अधिकारी बनने का है। उन्हें पेंटिंग और स्टोरी राइटिंग का विशेष शौक है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में गैस क्रांति की तैयारी: 15 दिन में पाइपलाइन परमिशन, नहीं तो मानी जाएगी मंजूर

क्या है ShaktiSAT मिशन?

ShaktiSAT मिशन का उद्देश्य दुनिया भर की छात्राओं को स्पेस साइंस, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और वैज्ञानिक अनुसंधान से जोड़ना है। यह कार्यक्रम STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए संचालित किया जा रहा है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts