People's Update
Tuesday, April 14, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 14, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    बिना किसी ठोस नतीजे पर पहुंचे खत्म हुई शिखर बैठक, ट्रंप-पुतिन में युद्धविराम पर नहीं बनी सहमति

    बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप थके और असंतुष्ट दिखाई दिए जबकि जोश से भरे दिखे ब्लादिमीर पुतिन
    Publish Date: 16 Aug 2025, 7:44 AM (IST)Updated On: 16 Sep 2025, 3:27 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News

    एंकोरेज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर अलास्का के एंकोरेज के एयरबेस में हुई शिखर बैठक बिना किसी ठोस समझौते के समाप्त हो गई। बैठक के बाद ट्रंप से जब पूछा गया कि वह इस मुलाकात को कितने अंक देंगे, तो उन्होंने इसे 10 में से 10 बताया और कहा कि उनका पुतिन के साथ तालमेल बेहतरीन रहा। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा अब जिम्मेदारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय देशों की है कि वे मिलकर समझौते को आगे बढ़ाएं। डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार रूस और यूक्रेन अब ऐसी वार्ता करेंगे जिसमें पुतिन और जेलेंस्की दोनों मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह स्पष्ट करने से इनकार कर दिया कि वह एक बड़ी बात क्या रही, जिस पर दोनों पक्ष सहमत नहीं हो पाए। ट्रंप ने पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि अगर वह उस समय राष्ट्रपति होते जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्होंने इस युद्ध को ऐसा संघर्ष बताया जो कभी होना ही नहीं चाहिए था और कहा कि दुनिया में कई युद्ध बेवजह हुए हैं। इसका कारण यह रहा कि गलत समय पर गलत लोग आगे बढ़कर बातचीत कर रहे थे।

    ये भी पढ़ें: ट्रंप ने रेट कार्पेट पर गर्मजोशी से किया पुतिन का स्वागत, बंद कमरे में शुरु हुई शिखर बैठक

    ट्रंप ने बातचीत को दिए 10 में 10 अंक

    इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर आरोप लगाया कि उन्होंने रूस के आक्रमण को रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए, जिससे यह स्थिति बनी। अलास्का से उड़ान भरने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में, कहा हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि पुतिन के साथ उनकी हमेशा से बेहतरीन समझ रही है और इस मुलाकात में भी वही माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि अब देखना यह है कि आगे क्या होता है, लेकिन उनकी प्राथमिकता है कि लोग मरने नहीं चाहिए। खास बात यह रही कि पहले यह बैठक केवल ट्रंप और पुतिन के बीच, अनुवादकों के साथ, होने वाली थी। लेकिन अंतिम समय में बदलाव कर इसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों और सलाहकारों को भी शामिल किया गया। ये सभी उच्च-स्तरीय लोग वार्ता और दोनों नेताओं के वक्तव्य के दौरान मौजूद रहे, लेकिन किसी ने पत्रकारों से बात नहीं की। इस बैठक को कवर करने अलास्का पहुंचे सैकड़ों पत्रकारों को को कोई अंदरूनी जानकारी नहीं मिल सकी। इस तरह बैठक का माहौल सकारात्मक होने के बावजूद, मुख्य मुद्दे पर कोई समाधान नहीं निकल सका और अब अगला कदम रूस-यूक्रेन तथा यूरोपीय पक्षों की प्रत्यक्ष वार्ता पर निर्भर करेगा।

    ये भी पढ़ें: रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी अलास्का पहुंचे, ट्रंप ने किया स्वागत, कुछ ही देर में शुरू होने वाली है शिखर बैठक

    पुतिन ने यूक्रेन और यूरोपीय देशों को दी अप्रत्यक्ष धमकी

    अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई वार्ता बिना किसी ठोस समझौते के जरूर खत्म हो गई, लेकिन यूक्रेन के लिए यह राहत भरी स्थिति है कि उसकी गैर-मौजूदगी में उसके खिलाफ कोई गुप्त सौदा नहीं किया गया। बैठक के बाद ट्रंप थके और असंतुष्ट दिखे, जबकि पुतिन पूरी तरह आत्मविश्वास में नजर आए। उन्होंने न केवल युद्ध के तथाकथित मूल कारणों की बात की बल्कि यूक्रेन और यूरोपीय देशों को अप्रत्यक्ष धमकी भी दी कि वे इस प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश न करें। पुतिन ने कहा उन्हें उम्मीद है कि कीव और यूरोपीय राजधानियां इस प्रक्रिया को सकारात्मक रूप में लेंगी और कोई रुकावटें या गुप्त चालें नहीं चलेंगी।

    हालांकि ट्रंप ने यूक्रेन और नाटो सहयोगियों से बातचीत का आह्वान किया, लेकिन उनके चेहरे और शब्दों से साफ था कि कोई ऐसा समझौता नहीं हुआ, जिसे वे ठोस सफलता मान सकें। यहां तक कि दोनों नेताओं ने एक साथ भोजन भी नहीं किया और पुतिन जल्दी ही अपने विमान से लौट गए। डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि अब भी बड़ी बातें बाकी हैं जिन पर सहमति नहीं बन पाई है। इसका अर्थ है कि मुख्य मुद्दे, जैसे कि पुतिन कितनी भूमि चाहते हैं और युद्धविराम की शर्तें क्या होंगी, पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

    ये भी पढ़ें: जीएसटी में बड़े बदलाव की तैयारी, अब 5% और 18% दो मुख्य स्लैब होंगे, लगभग खत्म हो जाएगा 12% स्लैब

    पुतिन का कद बढ़ा, यूक्रेन पर कोई फैसला नहीं

    पुतिन बैठक से दो बड़ी जीत लेकर गए। पहली जीत उनकी छवि को लेकर रही। अमेरिका में उनका रेड कारपेट स्वागत हुआ, उन्हें ट्रंप की खास गाड़ी द बीस्ट में बैठाया गया। यह सब एक ऐसे नेता के लिए बड़ी प्रतिष्ठा का प्रतीक है जिसे पश्चिमी दुनिया युद्ध अपराधी मानती है। यूक्रेनियों के लिए यह दृश्य बेहद पीड़ादायक रहा, क्योंकि वही पुतिन, जो खुद को यूक्रेन का भाईचारा रखने वाला कह रहे थे, पिछले साढ़े तीन साल से उसके नागरिकों की हत्या करते आ रहे हैं। दूसरी जीत समय से जुड़ी है। पुतिन ने इस वार्ता के जरिए अपनी सेनाओं के लिए और वक्त ले लिया है। उनकी गर्मियों की सैन्य आक्रामकता अब छोटे-छोटे लाभों को रणनीतिक जीत में बदलने की स्थिति में है।

    ट्रंप भविष्य में अतिरिक्त प्रतिबंध लगाते हैं या नहीं, यह अनिश्चित है, लेकिन पुतिन ने अपने बर्ताव से यह संकेत दिया कि उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है और आगे भी मुलाकातें जारी रहेंगी। अंततः, यूक्रेन की स्थिति में कोई त्वरित बदलाव नहीं आया। न तो कोई नया अमेरिकी-रूसी सौदा हुआ और न ही कोई शांति योजना सामने आई। इसका मतलब है कि यूक्रेन के लिए आज की सुबह भी उसी भयावह स्थिति में होगी, जिसमें वह अब तक जी रहा है। पुतिन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर वैधता और समय जैसे दो अहम फायदे मिल गए, जबकि ट्रंप खाली हाथ लौटे।

    ये भी पढ़ें: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन, हेमंत सोरेन ने लिखी भावुक पोस्ट

    पुतिन की छवि चमकी, ट्रंप खाली हाथः ल्यूट

    अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की वार्ता के बाद, नाटो में अमेरिका के पूर्व राजदूत डगलस ल्यूट ने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि इस बैठक से ट्रंप को कोई ठोस लाभ नहीं मिला। हालांकि, पुतिन को इससे जरूर फायदा मिला। अब तक अंतरराष्ट्रीय जमात में अलग-थलग पड़े पुतिन को इस बैठक से अलगाव से बाहर निकलने का मौका मिला है। ल्यूट ने कहा कि पुतिन एक बड़े मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ दिखे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, रेड कारपेट बिछा, वह ट्रंप की कार में सवार हुए और दोनों शांति की दिशा में प्रयास करते दिखाई।

    जबकि वास्तव में पुतिन का कामकाज इसके एकदम विपरीत है। उन्होंने कहा इस सौदे में पुतिन ने तो अपनी छवि को वैश्विक मंच पर मजबूती दी, लेकिन ट्रंप को इसके बदले कुछ नहीं मिला। ल्यूट के अनुसार, हमने बहुत कम हासिल किया है और हम यूक्रेन में शांति समझौते के पहले से ज्यादा दूर हो सकते हैं। उन्होंने अपनी बात सीधी करते हुए कहा भले ही बैठक का माहौल और तस्वीरें सकारात्मक दिखें, लेकिन वास्तविक कूटनीतिक प्रगति नहीं हुई, और इससे रूस को अंतरराष्ट्रीय वैधता का लाभ मिला, जबकि अमेरिका के लिए कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

    ये भी पढ़ें: वोडाफोन आइडिया के नए सीईओ बने अभिजीत किशोर, 19 अगस्त को संभालेंगे नया कार्यभार 

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Vladimir Putin

    Donald Trump

    Diplomacy

    US Russia relations

    No agreement

    Ukraine war

    Trump Putin talks

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन

    भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन

    2026 में 6.5% की रफ्तार, वैश्विक दबाव के बीच भी मजबूत प्रदर्शन

    IMF ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ अनुमान:2026 में 6.5% की रफ्तार, वैश्विक दबाव के बीच भी मजबूत प्रदर्शन

    ‘फर्स्ट लैंग्वेज’ में गलत जानकारी पड़ी भारी, अंग्रेजी समझने में दिक्कत बनी वजह

    UK में भारतीय मूल की थेरेपिस्ट बर्खास्त :‘फर्स्ट लैंग्वेज’ में गलत जानकारी पड़ी भारी, अंग्रेजी समझने में दिक्कत बनी वजह

    परिजन बोले-बेहतर शिक्षा के लिए लातूर और नांदेड़ के मदरसों में भेज रहे थे बच्चे

    बिहार के 163 बच्चों का मामला :परिजन बोले-बेहतर शिक्षा के लिए लातूर और नांदेड़ के मदरसों में भेज रहे थे बच्चे

    मल्टीग्रेन आटा खा रहे हैं? ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब

    Multigrain Atta Side Effects :मल्टीग्रेन आटा खा रहे हैं? ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब

    16 या 17 अप्रैल... कब है सतुवाई अमावस्या? स्नान-दान से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

    Satuvai Amavasya 2026 :16 या 17 अप्रैल... कब है सतुवाई अमावस्या? स्नान-दान से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

    जीमेल में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब मोबाइल पर भी मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

    Gmail Update:जीमेल में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब मोबाइल पर भी मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

    दुबई टूरिज्म ध्वस्त, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर :दुबई टूरिज्म ध्वस्त, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

    कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं

    PM मोदी ने ट्रम्प से 40 मिनट बातचीत की :कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं

    फिर खुलेगा 'द फर्दर' का दरवाजा, 'इंसीडियस 6' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर रहा

    फिर खुलेगा 'द फर्दर' का दरवाजा, 'इंसीडियस 6' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर रहा

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....