Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वड़ोदरा वनडे :विराट पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

वड़ोदरा में रविवार को खेले गए वनडे में भार ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत में विराट कोहली की 93 रनों की शानदार पारी शामिल रही। वहीं शुभमन गिल ने 56 रन बनाए।
विराट पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वड़ोदरा। विराट कोहली (93), कप्तान शुभमन गिल (56) और श्रेयस अय्यर (49) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने रविवार को पहले एकदिवसीय न्यूजीलैंड को चार विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 39 रन जोड़े। नौवें ओवर में काइल जैमीसन ने रोहित शर्मा को आउट कर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 26 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 118 रन जोड़े।

    विराट के साथ जमे श्रेयस

    इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। 27वें ओवर में आदित्य अशोक ने शुभमन गिल को फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराकर पैवेलियन भेज दिया। शुभमन गिल ने 71 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 56 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और उन्होंने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इसी दौरान शतक के करीब विराट कोहली जेमीसन का शिकार बन गए। विराट कोहली ने 91 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 93 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में जेमीसन ने रवींद्र जड़ेजा (चार) को भी अपना शिकार बनाकर भारत को चौथा झटका दिया।

    फिफ्टी से चूके अय्यर

    42वें ओवर में जेमीसन ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर भारत को संकट में डाल दिया। श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 49 रन बनाए। 47वें ओवर में क्लार्क ने हर्षित राणा को विकेट के पीछे कैच आउटकर कर मैच को रोमांचक मोड़ दे दिया। हर्षित राणा ने 23 गेंदों दो चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 29 रन बनाए। केएल राहुल ने 49वें ओवर में दो चौकों के बाद ओवर की आखिरी गेंद पर विजयी छक्का लगाकर भारत का स्कोर छह विकेट पर 306 कर चार विकेट से जीत दिला दी। केएल राहुल ने 21 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये। वॉशिंगटन सुंदर सात रन बनाकर नाबाद रहे।  न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमीसन ने चार विकेट लिये। आदित्य अशोक और क्रिस्टियन क्लार्क ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

    कॉन्वे और निकल्स ने की थी अच्छी शुरुआत

    इससे पहले सलामी बल्लेबाजों डेवन कॉन्वे (56) और हेनरी निकल्स (62) के अर्धशतकों के बीच 117 रनों की ओपनिंग साझेदारी के बाद डैरिल मिचेल के तूफानी 84 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 50 ओवरों में आठ विकेट पर 300 रन का मजबूत स्कोर बनाया। मिचेल ने 71 गेंदों में अपनी तूफानी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाये। कॉन्वे ने 67 गेंदों में छह चौके और एक छक्का मारा जबकि निकल्स ने 69 गेंदों में आठ चौके लगाये। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिये। कुलदीप यादव ने 52 रन देकर एक बल्लेबाज को आउट किया। आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

    राणा ने ओपनर्स के लिए विकेट

    20 ओवरों के बाद भारतीय गेंदबाजों (हर्षित राणा) ने पिच पर जम चुके न्यूजीलैंड के दोनों सलामी हेनरी निकल्स और डेवन कॉन्वे के विकेट झटक कर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई। इसके बाद मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन अन्य विकेट लेकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को दबाव में लाकर उनके रनों की रफ्तार पर लगाम लगाई। विल यंग (12), ग्लेन फिलिप्स (12), मिचेल हे 18 रन बनाकर आउट हुये। क्रिस्टियन क्लार्क ने 17 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 24 रन बनाये और न्यूजीलैंड को 300 तक पहुंचाया। इसके बाद कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने डैरिल मिचेल के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई।

    ब्रेसवेल हुए रन आउट

    43वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने माइकल ब्रेसवेल (16) को रनआउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने जैकरी फॉक्स को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। 48वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने शतक की ओर बढ़ रहे डैरिल मिचेल को पगबाधा आउटकर न्यूजीलैंड को आठवां झटका दिया। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts