ईरान में उतरेगी अमेरिकी सेना?ट्रंप बोले- खामेनेई से आजादी दिलाने के लिए अमेरिका तैयार

ईरान में दिसंबर 2025 से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी तेहरान समेत देश के 100 से ज्यादा शहरों में विरोध फैल चुका है। अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, 2600 से ज्यादा गिरफ्तार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है।
Follow on Google News
ट्रंप बोले- खामेनेई से आजादी दिलाने के लिए अमेरिका तैयार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तेहरान। ईरान में दिसंबर 2025 के अंत से शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल चुके हैं और राजनीतिक आंदोलन का रूप ले चुके हैं। शुरूआती विरोध महंगाई, बेरोजगारी और गिरती मुद्रा रेट को लेकर था, लेकिन अब यह सीधे सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की सरकार की वैधता को चुनौती दे रहा है। 14 दिनों के भीतर 60 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि 2600 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। विरोध ने सिर्फ ईरान के शहरों में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है।

    ट्रंप ने दिया मदद का आश्वासन

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा कि, अमेरिका ईरान को सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की सरकार से आजादी दिलाने में मदद करने के लिए तैयार है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान आजादी की ओर देख रहा है, शायद ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। अमेरिका मदद के लिए तैयार है।

    अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ईरान पर संभावित सैन्य हमले के विकल्पों पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं। जिनमें ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हवाई हमले करना शामिल है। हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया कि फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और कोई अमेरिकी सैनिक या हथियार तैनात नहीं किए गए हैं।

    Uploaded media

    पहले भी ईरान को चेतावनी दे चुके हैं ट्रंप

    ट्रंप ने इससे पहले भी ईरान को चेतावनी दी थी कि, अगर प्रदर्शनकारियों का खून बहाया गया, तो अमेरिका जवाब देगा। इससे पहले जून 2025 में अमेरिका ने ईरान के परमाणु स्थलों पर बंकर-भेदी हमले किए थे। ईरानी मीडिया ने तब बमबारी की पुष्टि की थी और कहा था कि कुछ परमाणु ठिकानों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है।

    ईरान में प्रदर्शन- मौतें, गिरफ्तारी और हिंसा

    ईरान में पिछले दो हफ्तों से प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी तेहरान से शुरू हुए प्रदर्शन अब देश के लगभग सभी राज्यों में फैल चुके हैं।

    मुख्य तथ्य:

    घटना

    विवरण

    मृतक संख्या

     कई लोगों की मौत (217 केवल 6 अस्पतालों में दर्ज)

    गिरफ्तार

    2600 से ज्यादा लोग

    प्रमुख शहर

    तेहरान, मशहद, तबरेज़, कुर्दिश क्षेत्र, ईरानशहर, यज्द, जंजन

    इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं

    7 जनवरी से देशभर में बंद

    प्रदर्शन का कारण

    महंगाई, बेरोजगारी, गिरती मुद्रा रियाल, धार्मिक शासन विरोध

    खामेनेई ने दी मृत्युदंड की धमकी

    ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर विदेशी ताकतों के साथ साजिश का आरोप लगाया। ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजाद ने चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों को खुदा का दुश्मन माना जाएगा, जिसके तहत मृत्युदंड भी दिया जा सकता है।

    रजा पहलवी और निर्वासित शाहवंश का समर्थन

    निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने प्रदर्शनकारियों से लगातार वीडियो संदेश जारी कर सड़कों पर बने रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, लगातार तीसरी रात के प्रदर्शन ने सुप्रीम लीडर खामेनेई के दमनकारी तंत्र को कमजोर कर दिया है। पहलवी ने यह भी कहा कि, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए तैयार रहने की घोषणा की है।

    रजा पहलवी ने शनिवार को बताया कि, वह ईरान लौटने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि वह देश के नागरिकों के बीच खड़े होकर राष्ट्रीय क्रांति की जीत में शामिल हो सकें। पहलवी को प्रदर्शनकारी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक विकल्प मानते हैं। जिससे उन्हें लगता है कि ईरान को आर्थिक स्थिरता, वैश्विक मान्यता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता मिल सकती है।

    Twitter Post

    रजा पहलवी के बारे में जानें

    जन्म: 31 अक्टूबर 1960, तेहरान

    पिता: शाह मोहम्मद रजा पहलवी, माँ: महारानी फराह पहलवी

    निर्वासन: अमेरिका में 50 साल से

    मांग: ईरान को एक सेकुलर डेमोक्रेटिक देश बनाना

    किताबें: ल' ऑर दू श्वा, विंड्स ऑफ चेंज, गुजश्तेह वा आयंदेह

    प्रदर्शन की टाइमलाइन

    तारीख

    घटना

    28 दिसंबर 2025

    तेहरान में ग्रैंड बाजार में हड़ताल और विरोध प्रदर्शन की शुरुआत

    29 दिसंबर 2025

    विरोध दूसरे शहरों में फैला, पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प

    30 दिसंबर 2025

    10 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल हुए

    31 दिसंबर 2025

    21 राज्यों में हिंसा फैली, 1 नागरिक और 1 सुरक्षा कर्मी की मौत

    1 जनवरी 2026

    नए साल के पहले दिन 5 प्रदर्शनकारियों की मौत

    3 जनवरी 2026

    खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों को दंगाई कहा, कुल मौतें 28 तक

    5 जनवरी 2026

    28 राज्यों में हिंसा, 369 विरोध दर्ज

    6 जनवरी 2026

    रजा पहलवी ने 8 जनवरी को प्रदर्शन की अपील की

    7 जनवरी 2026

    ईरानशहर में पुलिस कमांडर की हत्या, कुल मौतें 30-40

    8 जनवरी 2026

    100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन, इंटरनेट बंद, मौतें 45 तक

    9 जनवरी 2026

    तेहरान एयरपोर्ट बंद, सेना अलर्ट पर

    10 जनवरी 2026

    अल-रसूल मस्जिद में आग, बिजली सप्लाई बंद

    आर्थिक संकट और महंगाई

    ईरान की अर्थव्यवस्था तेल और पेट्रोकैमिकल्स निर्यात पर निर्भर है। 2024 में कुल निर्यात 22.18 बिलियन डॉलर, आयात 34.65 बिलियन डॉलर, व्यापार घाटा 12.47 बिलियन डॉलर। 2025 में तेल निर्यात में कमी और प्रतिबंध के कारण घाटा बढ़कर 15 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

    महंगाई चरम पर है:

    खाद्य पदार्थ: +72%

    दवाइयां: +50%

    रियाल: 1.45 मिलियन प्रति अमेरिकी डॉलर तक गिरा

    2026 के बजट में 62% टैक्स बढ़ोतरी प्रस्ताव

    जनता की नाराजगी मुख्य रूप से Gen Z और मध्यम वर्ग में बढ़ी है।

    अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और ब्रिटेन में प्रदर्शन

    लंदन में ईरानी दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने इस्लामी गणराज्य का झंडा हटाकर शाह के पुराने झंडे को फहराया। प्रदर्शनकारियों ने ‘डेमोक्रेसी फॉर ईरान’ और ‘फ्री ईरान’ जैसे नारे लगाए। इस घटना के बाद ब्रिटिश पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी और 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

    ईरान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

    • प्राचीन फारस: साइरस महान, हखामनी साम्राज्य
    • सिकंदर और यूनानी राज
    • पहलवी और सासानी साम्राज्य
    • 1953: शाह मोहम्मद रजा पहलवी की शक्ति बढ़ी
    • 1979: इस्लामी क्रांति, ईरान को इस्लामी गणराज्य घोषित
    • भौगोलिक स्थिति: पश्चिम में इराक, उत्तर में कैस्पियन सागर, पूर्व में अफगानिस्तान और पाकिस्तान, दक्षिण में फारस की खाड़ी।
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts