Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीपुल्स अपडेट की विशेष पहल :फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन, बीपी-शुगर टेस्ट सहित दांतों की हुई जांच

शिविर के दौरान लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट किया गया।  इसके साथ ही दांतों से जुड़ी समस्याओं की भी जांच की गई और जरूरत के अनुसार चिकित्सकों ने उचित परामर्श दिया।
फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन, बीपी-शुगर टेस्ट सहित दांतों की हुई जांच
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित मंदाकिनी कॉलोनी में पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में पीपुल्स हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने कॉलोनीवासियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की। जिसमें कॉलोनी के कई लोग यहांं जांच कराने पहुंंचे।

    ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट सहित दांतों की हुई जांच

    शिविर के दौरान लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट किया गया।  इसके साथ ही दांतों से जुड़ी समस्याओं की भी जांच की गई और जरूरत के अनुसार चिकित्सकों ने उचित परामर्श दिया। डॉक्टरों ने लोगों को बदलती जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

    Uploaded media

    पीपुल्स हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों ने दी मुफ्त सेवाएं

    भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित मंदाकिनी कॉलोनी में आयोजित निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप में पीपुल्स जनरल हाईटेक हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने कॉलोनीवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस शिविर का आयोजन पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस पूरे हेल्थ शिविर में डॉ. आयुष नेमा, डॉ. अभय श्रीवास्तव, पीपुल्स जनरल हाईटेक हॉस्पिटल मौजूद रहे। 

    मंदाकिनी कॉलोनी अध्यक्ष ने की हेल्थ कैंप की सराहना

    मंदाकिनी कॉलोनी के अध्यक्ष उत्तम राव गावंडे ने हेल्थ कैंप को लेकर कहा कि, पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट की ओर से यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

    कॉलोनीवासियों ने जमकर की तारीफ

    इस कैंप के दौरान कॉलोनीवासियों ने पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आम लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे शिविरों से न केवल समय रहते बीमारियों की पहचान हो जाती है, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

    साथ ही कॉलोनीवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे जरूरतमंद लोगों को घर के पास ही बेहतर चिकित्सा परामर्श और प्राथमिक जांच की सुविधा मिलती रहे।

    स्थानीय रहवासियों में दिखा उत्साह

    इस कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसका लाभ उठाया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, समय रहते बीमारियों की पहचान करना और सही सलाह देकर बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाना रहा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता बताई।

    Uploaded media
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts