भोपाल। इनरव्हील क्लब ऑफ भोपाल राइज द्वारा रविवार को 41वां इनर व्हील जिला सम्मेलन ‘सिनर्जी’ आयोजित गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन उपस्थित रहे। इस मौके पर भोपाल सहित अन्य क्लब से आईं लगभग 300 इनरव्हील मेंबर्स मौजूद रही। कार्यक्रम होटल सयाजी में आयोजित किया गया।

नानी इंदिरा भादुड़ी और मौसी रीता वर्मा के साथ कार्यक्रम में पहुंचे अभिषेक बच्चन ने इनर व्हील क्लब को 1 लाख रुपए की सहयोग राशि समाज सेवा के कार्यों के लिए डोनेट की। अभिषेक ने कहा कि आप सभी महिलाएं शानदार काम कर रही हैं। मेरे पिता ने भी एक बात सिखाई है कि बाहर चाहें जैसा व्यवहार करो, घर में बीवी को कहे उसे चुपचाप सुनो और मानों।

इनरव्हील क्लब विश्व के प्रमुख स्वैच्छिक महिला संगठनों में से एक है, जो पिछले 100 वर्षों से सामाजिक सेवा और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय है। सम्मेलन में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट-304 की पिछले छह महीनों की उपलब्धियों को साझा किया गया व आगे की प्लानिंग की गई। इस मौके पर अभिषेक बच्चन के साथ मंच पर क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह मौजूद रहीं।

क्लब के डिस्ट्रिक्ट-304 ने पिछले 6 महीनों में 1002 प्रोजेक्ट्स किए हैं, जिसमें यूथ डेवलपमेंट, नारकोटिक्स एंड ड्रग्स अवेयरनेस, वॉटर एंड सेनिटेशन, कम्युनिटी हेल्थ आदि शामिल हैं। हम आगे भी सीनियर सिटीजंस से लेकर चाइल्ड राइट्स जैसे विषयों पर काम करते रहेंगे।
रुखखाना मोहसीन, इनरव्हील क्लब प्रेसीडेंट

इनपुट : प्रीति जैन/ गरिमा विश्वकर्मा