People's Update
Friday, April 17, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, April 17, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    कर्नाटक में कार और बस की टक्कर के दोनों में आग लगी, कार सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
    राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, इलाहाबाद HC ने कहा- ब्रिटिश नागरिकता की जांच करे CBI
    लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश
    अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा
    सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए
    टीसीएस बीपीओ मामले में नासिक पुलिस की SIT टीम निदा खान की तलाश में मुंब्रा पहुंची
    अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा
    नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच शुरू, पीएम बालेन ने बनाया न्यायाकि पैनल
    2023 का महिला आरक्षण कानून लागू, आधी रात नोटिफिकेशन जारी
    ‘BJP का मतलब देश और सेना नहीं’, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा
    लोकसभा: ‘हम इस बिल को पास नहीं होने देंगे’, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा
    व्यापार जगत

    एच-1बी वीजा पर ट्रंप के नए पैंतरे ने बढ़ाई मुश्किल, पर भारत के लिए खोल दी संभावनाओं की खिड़की

    भारत के लिए छिपा वरदान साबित हो सकता है अमेरिकी प्रशासन का यह कदम, रुकेगा ब्रेन ड्रेन
    Publish Date: 20 Sep 2025, 4:45 PM (IST)Updated On: 20 Sep 2025, 4:47 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    वाशिंगटन। ट्रम्प प्रशासन द्वारा एच-1बी वीजा शुल्क में की गई बेतहाशा वृद्धि भारतीय पेशेवरों के लिए परेशानी पैदा करने वाला निर्णय है। इसने भारतीयों पेशेवरों के लिए अमेरिका जाने की संभावना का दरवाजा पार करना कठिन बना दिया है, लेकिन एक नई खिड़की भी खोल दी है, जो प्रतिभा पलायन को रोकने का अवसर प्रदान करेगी। अमेरिकी प्रशासन ने एच-1बी वीजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए कंपनियों से 1 लाख डॉलर का भारी शुल्क वसूलने का निर्णय लिया है। इस फैसले ने वैश्विक तकनीकी और टैलेंट परिदृश्य में हलचल मचा दी है। यह निर्णय सबसे अधिक उन भारतीय पेशेवरों को प्रभावित करेगा, जिनका इसमें सबसे बड़ा हिस्सा रहा है। पिछले वर्ष स्वीकृत एच-1बी आवेदनों में 71% भारतीय थे। लंबे समय से भारत का सबसे प्रतिभाशाली युवा वर्ग, विशेषकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र से जुड़ा, अमेरिका का रुख करता रहा है।

    ये भी पढ़ें: अमेरिका ने बढ़ाई H-1B वीजा की फीस : राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- भारतीय PM कमजोर

    भारतीयों के लिए गोल्डेन टिकट रहा है एच-1बी वीजा

    वहां बेहतर शिक्षा, वैश्विक अवसर और सिलिकॉन वैली जैसे इनोवेशन-ड्रिवेन माहौल ने इन्हें आकर्षित किया। एच-1बी वीजा उनके लिए सुनहरे टिकट की तरह था, जिससे वे पढ़ाई के बाद अमेरिका में काम कर सकते थे और आगे चलकर बड़ी कंपनियों में उच्च पदों पर पहुंचते या अपनी स्टार्टअप यात्रा शुरू करते। ट्रंप सरकार के इस नए फैसले से यह प्रवाह अब कमजोर हो सकता है। अमेरिका में भारतीय आईटी कंपनियों जैसे टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि उन्हें अब कर्मचारियों पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। लेकिन भारत के लिए यह पूरी तरह से नकारात्मक तस्वीर नहीं है। उल्टा, यह एक नए युग की शुरुआत हो सकती है। इसे ब्रेन ड्रेन से ब्रेन गेन में बदलने का अवसर माना जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: अमेरिका में एक बार फिर पैदा हुआ शटडाउन का खतरा, अस्थायी फंडिंग विधेयक सीनेट में खारिज

    भारत की बड़ी चुनौती रही है बड़े पैमाने पर ब्रेन ड्रेन

    भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती हमेशा से यह रही है कि उसकी श्रेष्ठ प्रतिभाएं विदेशों का रुख करती हैं। लेकिन यदि एच-1बी वीज़ा जैसी बाधाओं के कारण यह प्रवाह धीमा पड़ता है, तो भारत को सीधा फायदा होगा। इसका अर्थ यह होगा कि जो इंजीनियर, वैज्ञानिक और टेक लीडर्स अमेरिका या अन्य देशों में अपना भविष्य देखते थे, वे अब भारत में रहकर काम करेंगे। इससे भारत की घरेलू नवाचार क्षमता बढ़ेगी। वे प्रतिभाएं जो विदेशों की बड़ी कंपनियों के लिए नई तकनीकें विकसित करती थीं, अब भारतीय स्टार्टअप्स, अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों को समर्पित हो सकती हैं। भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम पहले से ही दुनिया में तीसरे स्थान पर है। यदि इसमें विश्वस्तरीय टैलेंट जुड़ता है, तो यह और भी परिपक्व होगा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, बायोटेक जैसे गहन तकनीकी क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर मुकाबला कर सकेगा।

    ये भी पढ़ें: इजरायल को 6.4 अरब डॉलर मूल्य के हथियार और सैन्य उपकरण देगा ट्रंप प्रशासन

    इस पहल से टूटेगा विदेश में भविष्य गढ़ने का मिथक

    इस तरह अमेरिकी प्रशासन का यह निर्णय भारत को सिलिकॉन वैली और चीन की तरह नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा सकता है। इस बदलाव का सामाजिक प्रभाव गहरा होगा। अब तक यह धारणा बनी रही है कि असली सफलता विदेश जाकर ही मिलती है। लेकिन जब शीर्ष प्रतिभाएं भारत में ही सफल करियर बनाएंगी, तो आने वाली पीढ़ियों को भी यह प्रेरणा मिलेगी कि भारत में रहकर भी वैश्विक प्रभाव डाला जा सकता है। साथ ही, भारतीय विश्वविद्यालयों को भी लाभ होगा। अब वे शोध और अध्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट दिमागों को अपने साथ जोड़ पाएँगे। इससे शिक्षा और अनुसंधान का स्तर ऊंचा होगा, जिससे भारत की अकादमिक क्षमता मजबूत होगी।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Trump H-1B

    H-1B Visa

    US Immigration

    India opportunities

    skilled workers

    US visa policy

    H-1B alternative

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    लखनऊ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोहरी नागरिकता मामले में बढ़ी मुश्किलें

    राहुल गांधी पर FIR के आदेश :लखनऊ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोहरी नागरिकता मामले में बढ़ी मुश्किलें

    20 मिनट में फायरिंग कर पांच बदमाशों ने लूट लिए 35 लाख, मैनेजर से की मारपीट

    सिंगरौली में बैंक डकैती :20 मिनट में फायरिंग कर पांच बदमाशों ने लूट लिए 35 लाख, मैनेजर से की मारपीट

    जासूसी कॉमेडी में दिखेगा रोमांस, सारा और आयुष्मान की नई फिल्म 'उड़ता तीर' तैयार

    Udta Teer:जासूसी कॉमेडी में दिखेगा रोमांस, सारा और आयुष्मान की नई फिल्म 'उड़ता तीर' तैयार

    अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी सस्ता, जानिए कितना गिरा दाम

    Gold Silver Price:अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी सस्ता, जानिए कितना गिरा दाम

    ‘धूम 3’ के निर्देशक के साथ कर रहे मेगा एक्शन फिल्म

    टाइगर श्रॉफ की बड़ी वापसी की तैयारी :‘धूम 3’ के निर्देशक के साथ कर रहे मेगा एक्शन फिल्म

    खत्म हुआ इंजतार, इस दिन से खेलेंगे एम धोनी, नेट्स में जमकर बहा रहे पसीना, रेंज हिटिंग शॉट्स की कर रहे प्रेक्टिस

    MS Dhoni :खत्म हुआ इंजतार, इस दिन से खेलेंगे एम धोनी, नेट्स में जमकर बहा रहे पसीना, रेंज हिटिंग शॉट्स की कर रहे प्रेक्टिस

    राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर को मिली फोन चलाने की सजा, BCCI ने नहीं मानी सफाई

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर को मिली फोन चलाने की सजा, BCCI ने नहीं मानी सफाई

    12वीं के छात्र आर्यन चतुर्वेदी की ऑनलाइन अंकसूची में गड़बड़ी, मार्कशीट में दूसरे छात्र की फोटो, अंकों पर भी सवाल

    सतना:12वीं के छात्र आर्यन चतुर्वेदी की ऑनलाइन अंकसूची में गड़बड़ी, मार्कशीट में दूसरे छात्र की फोटो, अंकों पर भी सवाल

    10 दिन की शांति, लेकिन भरोसा नहीं - सांसद का बड़ा बयान

    Lebanon-Israel Ceasefire:10 दिन की शांति, लेकिन भरोसा नहीं - सांसद का बड़ा बयान

    जैकलीन फर्नांडिस सरकारी गवाह बनने को तैयार, महाठग सुकेश की रिहाई पर फिर बाधा

    मनी लॉन्ड्रिंग केस :जैकलीन फर्नांडिस सरकारी गवाह बनने को तैयार, महाठग सुकेश की रिहाई पर फिर बाधा

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....