Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में रविवार को बिजली गुल!25 से ज्यादा इलाकों में 6 घंटे तक कटौती

भोपाल में रविवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते 25 से अधिक इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बैरागढ़ रोड, अरेरा क्लब, 74 बंगला, जुमेराती, चौक बाजार समेत कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। नागरिक जरूरी काम पहले निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
25 से ज्यादा इलाकों में 6 घंटे तक कटौती
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 25 इलाकों में रविवार को 4 से 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जाएगा, जिसके चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोगों को जरूरी बिजली से जुड़े काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।

    मेंटेनेंस के कारण होगी बिजली बंद

    बिजली कंपनी द्वारा लाइन सुधार और रखरखाव का काम किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में तय समय पर बिजली सप्लाई रोकी जाएगी।

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित इलाके

    • छावनी रोड
    • फकीरपुरा
    • आजाद मार्केट
    • जुमेराती
    • कायस्थपुरा
    • गुर्जरपुरा
    • ओल्ड कबाड़खाना और आसपास के क्षेत्र

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इन इलाकों में भी कटौती

    • इस्लामपुरा
    • भोईपुरा
    • ओम नगर
    • सावन नगर
    • बैरागढ़ रोड
    • सिटी वॉक
    • प्रगति परिसर और आसपास के क्षेत्र

    सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद

    • चिंतामण रोड
    • चौक बाजार और आसपास के क्षेत्र

    सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रभावित इलाके

    • अरेरा क्लब
    • 74 बंगला
    • निशात कॉलोनी
    • भीमनगर
    • वल्लभ नगर
    • ओम नगर-1 और 2
    • गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया
    • खेजड़ा गांव और आसपास के क्षेत्र

    लोगों से अपील

    बिजली कटौती को देखते हुए लोग अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts