CG NEWS:नकटी बुलडोजर विवाद: कांग्रेस की 14 KM पदयात्रा, बैज को बीच रास्ते कार का सहारा
रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई अब राजनीतिक मुद्दा बन गई है। प्रभावित परिवारों के समर्थन में कांग्रेस ने नकटी से राजभवन तक 14 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि यात्रा के दौरान बैज के पैर की पुरानी मोच बढ़ने से उन्हें कार से राजभवन के लिए रवाना होना पड़ा। कांग्रेस का कहना है कि बुलडोजर कार्रवाई में गरीब परिवारों के मकान तोड़े गए, जिससे कई लोग बेघर हो गए।
PREM
15 Jul 2026











































