Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:नकटी बुलडोजर विवाद: कांग्रेस की 14 KM पदयात्रा, बैज को बीच रास्ते कार का सहारा

14 KM पद यात्रा में बैज को आई मोच राजभवन तक विरोध। रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने राजभवन तक 14 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विस्थापित परिवारों के साथ पैदल मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
नकटी बुलडोजर विवाद: कांग्रेस की 14 KM पदयात्रा, बैज को बीच रास्ते कार का सहारा

प्रेम कुमार, रायपुर। रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 14 किलोमीटर लंबी पदयात्रा नकटी गांव से राजभवन के लिए निकली। हालांकि, यात्रा के दौरान पैर में मोच बढ़ने के कारण बैज को कार से आगे जाना पड़ा। कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

CG NEWS: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी फरार, दूसरी बार टूटी सुरक्षा, पुलिस में हड़कंप

नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने राजभवन तक 14 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विस्थापित परिवारों के साथ पैदल मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

/img/129/1784106034570

बैज को मोच, बीच रास्ते कार से पहुंचे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पदयात्रा की शुरुआत पैदल की, लेकिन कुछ दूरी चलने के बाद उनके पैर में पहले से आई मोच बढ़ गई। दर्द बढ़ने के कारण उन्हें कार से राजभवन के लिए रवाना होना पड़ा। बैज ने कहा कि राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया है और समय मिलने पर प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपेगा।

CG NEWS: विधानसभा में आज हंगामे के आसार, बाघ शिकार से लेकर प्रिंटिंग घोटाले तक गरमाएंगे कई बड़े मुद्दे

पुनर्वास और न्याय की मांग

कांग्रेस का आरोप है कि नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़े गए हैं। पार्टी की मांग है कि प्रभावित परिवारों को उसी क्षेत्र में घर बनाकर दिया जाए, उचित पुनर्वास किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, प्रभावित परिवारों को राहत और दोषियों पर कार्रवाई की मांग शामिल रहेगी।

CG NEWS: मंत्री के बंगले पर अतिथि व्याख्याताओं का धरना, बात सुने बिना लौटे मंत्री, पॉलिसी बदलने की चेतावनी

सर्विस रोड 5 घंटे बंद

पदयात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने श्रीराम मंदिर तिराहा (करेंसी टॉवर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड को करीब पांच घंटे के लिए बंद रखा। लोगों से मुख्य मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

पदयात्रा में पूर्व विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, अनिला भेड़िया, प्रमोद दुबे, कविता प्राण लहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पहले राजीव भवन में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई थी।

CG NEWS: विधानसभा में गरजा विपक्ष, उद्योग हादसों और खाद-बीज संकट पर हंगामा, वॉकआउट से गूंजा सदन

क्या है पूरा मामला?

29 जून को नकटी गांव में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के बाद कई परिवार प्रभावित हुए। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोल रही है। विधानसभा से लेकर सड़क तक विरोध के बाद अब राजभवन मार्च के जरिए राज्यपाल के सामने भी मामला उठाया जा रहा है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में सीनियर कंटेंट राइटर के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की...Read More

Latest Posts