PlayBreaking News

CG NEWS:राहुल का छत्तीसगढ़ मिशन: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को बनाएंगे जनआंदोलन

रायपुर में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने कांग्रेस को दिया बड़ा राजनीतिक एजेंडा, औद्योगिक घरानों के खिलाफ जनसंघर्ष तेज करने के निर्देश राहुल गांधी ने प्रदेश नेतृत्व के साथ हुई बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन का मुद्दा जनता से सीधे जुड़ा हुआ है। कांग्रेस प्रभावित ग्रामीणों और आदिवासी समुदायों के साथ मिलकर बड़े औद्योगिक घरानों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।
Follow on Google News
राहुल का छत्तीसगढ़ मिशन: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को बनाएंगे जनआंदोलन

RAIPUR NEWS। रायपुर में आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस को अगले तीन महीनों के लिए बड़ा राजनीतिक एजेंडा सौंप दिया है। राहुल ने स्पष्ट संकेत दिए कि प्रदेश में जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। बस्तर, रायगढ़, तमनार और हसदेव क्षेत्र में जंगल कटाई तथा स्थानीय लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

जल-जंगल-जमीन पर कांग्रेस का फोकस

राहुल गांधी ने प्रदेश नेतृत्व के साथ हुई बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन का मुद्दा जनता से सीधे जुड़ा हुआ है। कांग्रेस प्रभावित ग्रामीणों और आदिवासी समुदायों के साथ मिलकर बड़े औद्योगिक घरानों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। बस्तर, हसदेव, रायगढ़ और तमनार जैसे क्षेत्रों को आंदोलन का केंद्र बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में OTP सिस्टम खत्म: अब अंगूठे के निशान से ही मिलेगा राशन, फर्जीवाड़ा रोकने सरकार का बड़ा फैसला

तीन महीने चलेगा विशेष अभियान

बैठक में यह तय हुआ कि प्रदेश कांग्रेस अगले तीन महीनों तक लगातार जनसंपर्क और आंदोलन अभियान चलाएगी। इसके बाद राहुल गांधी स्वयं छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे और रायपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

खाद संकट, महंगाई और NEET भी बने मुद्दे

नेताओं ने राहुल गांधी को बताया कि प्रदेश में खाद की कमी, बढ़ती महंगाई और NEET परीक्षा जैसे मुद्दे जनता के बीच चर्चा में हैं। सुझाव दिया गया कि कांग्रेस इन विषयों पर भी सरकार को घेरने की रणनीति बनाए।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी के रायपुर दौरे पर BJP-Congress में जुबानी जंग, गोपनीय प्रशिक्षण शिविर बना सियासी रणभूमि

संगठन को मजबूत करने पर जोर

राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और उनकी टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि संगठन लगातार अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

फोटो प्रदर्शनी में दिखा कांग्रेस का विरोध अभियान

प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने कांग्रेस द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में महंगाई, NEET, जल-जंगल-जमीन, मनरेगा, पदयात्रा और अन्य जनहित के मुद्दों से जुड़े अभियान को प्रदर्शित किया गया था।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी को BJP विधायक ने बताया 'जोकर', कांग्रेस का पलटवार- पुरंदर मिश्रा को इलाज की जरूरत

एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह

रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना अधिक था कि उनकी गाड़ी को समर्थकों ने घेर लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्वयं हस्तक्षेप कर रास्ता साफ कराना पड़ा।

रिसॉर्ट में दिखा सख्त अनुशासन

अभनपुर स्थित प्रशिक्षण स्थल पर केवल जिला अध्यक्षों को प्रवेश दिया गया था। राहुल गांधी अंदर संगठनात्मक चर्चा करते रहे जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता बाहर प्रतीक्षा करते नजर आए।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी देंगे संगठन का मंत्र: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्षों का महाशिविर शुरू

उमेश पटेल से हुई विशेष चर्चा

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने खरसिया विधायक उमेश पटेल से करीब 15 मिनट तक अकेले में चर्चा की। राजनीतिक गलियारों में इसे संगठन या भविष्य की किसी बड़ी जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts