छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता और धर्मगुरु के बीच बहस!बघेल बोले- शास्त्री से फ्यूल कम करने की पर्ची निकालो...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और धर्म संतों के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, जगद्गुरु रामभद्राचार्य और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गए हैं। जिसमें कांग्रेस और धर्म संत आमने- सामने आ गए हैं।
किरेन रिजिजू और गौमांस का उठाया मुद्दा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू का जिक्र करते हुए PM नरेंद्र मोदी और जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किरन रिजीजू गौमांस खाते हैं, इसके बावजूद वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। भूपेश ने सवाल किया कि क्या रामभद्राचार्य इसे सही मानते हैं। इसी दौरान उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा कि रामभद्राचार्य अपने चेले धीरेंद्र शास्त्री से कहकर पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की पर्ची निकलवा लें।
यह भी पढ़ें: CG News: शराब पार्टी से परेशान बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
2015 में शास्त्री को बताया था BJP का एजेंट
भूपेश बघेल और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच विवाद नया नहीं है। साल 2025 में भिलाई में आयोजित कथा कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था।
इसके जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से कहा था कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है, तो ऐसे लोगों को देश छोड़ देना चाहिए। इस पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा था कि वे धीरेंद्र शास्त्री के जन्म से पहले से हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा का एजेंट तक बताया था।
मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानता- नेता प्रतिपक्ष
विवाद तब और बढ़ गया जब नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रामभद्राचार्य पर सीधा हमला बोला। मनेंद्रगढ़ दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और भाजपा के प्रचारक की तरह काम कर रहे हैं। महंत ने कहा कि वे उन्हें न जगद्गुरु मानते हैं और न ही गांव का गुरु। वहीं, सांसद ज्योत्स्ना महंत ने भी कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए और जनप्रतिनिधियों का असली धर्म जनता की सेवा है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News : सरगुजा में नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप, BJP विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 पर FIR
रामभद्राचार्य का पलटवार- मेरे जगद्गुरुत्व को चुनौती स्वीकार नहीं
कांग्रेस नेताओं के बयानों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। चिरमिरी में आयोजित रामकथा के दौरान उन्होंने कहा कि कोई उनके जगद्गुरुत्व को चुनौती देगा तो वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे।
रामभद्राचार्य ने दावा किया कि उन्हें सभी अखाड़ों और संत समाज की मान्यता मिली हुई है। उन्होंने कहा कि वे 22 भाषाओं में धाराप्रवाह बोल सकते हैं और हर कसौटी पर खरे उतरेंगे।
PM मोदी जनता को बेवकूफ बना रहे
बिलासपुर दौरे के दौरान भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को पेट्रोल बचाने और सोना न खरीदने की सलाह देते हैं, जबकि खुद लगातार विदेश यात्राएं करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब प्रधानमंत्री मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ वाले नेता बन गए हैं।











