Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:राहुल गांधी देंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्षों को जीत का मंत्र, रायपुर में 10 दिन का विशेष प्रशिक्षण शिविर।

21 से 30 जून तक रायपुर में होगा कांग्रेस का संगठनात्मक महाअभियान, राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व देंगे चुनावी रणनीति का पाठ AICC ने 21 जून से 30 जून 2026 तक रायपुर के चांदी मोड़ स्थित अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का फैसला किया है। AICC महासचिव K. C. Venugopal ने पत्र जारी में सभी जिला,शहर कांग्रेस अध्यक्षों को शिविर में शामिल होने निर्देश दिए हैं।
राहुल गांधी देंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्षों को जीत का मंत्र, रायपुर में 10 दिन का विशेष प्रशिक्षण शिविर।

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ कांग्रेस आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में हाल ही में नियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए रायपुर में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी स्वयं इसमें शामिल होकर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।

रायपुर बनेगा कांग्रेस संगठन निर्माण का केंद्र

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 21 जून से 30 जून 2026 तक रायपुर के चांदी मोड़ स्थित अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का फैसला किया है। इस संबंध में AICC महासचिव K. C. Venugopal ने आधिकारिक पत्र जारी कर सभी जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों को शिविर में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

राहुल गांधी की मौजूदगी से बढ़ा महत्व

शिविर को लेकर कांग्रेस संगठन में उत्साह का माहौल है क्योंकि नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है। राहुल गांधी प्रशिक्षण शिविर के दौरान एक दिन उपस्थित रहकर संगठन विस्तार, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर अपने विचार साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें: CG NEWS : 40 हजार रिश्वत लेने के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई।

खड़गे-राहुल मॉडल पर होगी ट्रेनिंग

कांग्रेस नेतृत्व पहले भी 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित Indira Bhawan में नव-नियुक्त अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। उस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए थे।

PCC और वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

AICC ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी, एआईसीसी सचिवों, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और वरिष्ठ पदाधिकारियों को शिविर में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि वरिष्ठ नेताओं की कम से कम पांच दिनों तक उपस्थिति अनिवार्य रहेगी, जिसमें शुरुआती दो और अंतिम दो दिन शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बिलासपुर के लॉ कॉलेजों में पढ़ाई का पैटर्न बदलेगा, नए सत्र से फॉरेंसिक साइंस होगी अनिवार्य

2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

राजनीतिक जानकारों के अनुसार कांग्रेस इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए आगामी नगरीय निकाय, पंचायत और 2028 विधानसभा चुनाव की मजबूत नींव रखना चाहती है। पार्टी संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त नए अध्यक्षों को विचारधारा, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, सोशल मीडिया और चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण देकर जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

21 जून तक पहुंचने के निर्देश

AICC द्वारा जारी पत्र में सभी प्रतिभागियों को 21 जून दोपहर 12 बजे तक प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी भेजा गया है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts