CG NEWS: राहुल गांधी को BJP विधायक ने बताया 'जोकर', कांग्रेस का पलटवार- पुरंदर मिश्रा को इलाज की जरूरत

राहुल गांधी के रायपुर दौरे से पहले गरमाई राजनीति, BJP-कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी। अभनपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने राहुल गांधी के आगमन से पहले भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "दिल्ली से जोकर आ रहा है और यहां 10 दिनों तक मनोरंजन का कार्यक्रम चलेगा।" उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।
राहुल गांधी को BJP विधायक ने बताया 'जोकर', कांग्रेस का पलटवार- पुरंदर मिश्रा को इलाज की जरूरत

PREM KUMAR, RAIPUR । राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें "दिल्ली से आने वाला जोकर" बताया। इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ा पलटवार किया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पुरंदर मिश्रा को इलाज की जरूरत है और कांग्रेस उनका इलाज कराने के लिए तैयार है। राहुल गांधी 22 जून को अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

CG NEWS: राहुल गांधी देंगे संगठन का मंत्र: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्षों का महाशिविर शुरू

दिल्ली से जोकर आ रहा है : पुरंदर मिश्रा

अभनपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने राहुल गांधी के आगमन से पहले भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "दिल्ली से जोकर आ रहा है और यहां 10 दिनों तक मनोरंजन का कार्यक्रम चलेगा।" उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

पुरंदर मिश्रा को इलाज की जरूरत : विकास उपाध्याय

भाजपा विधायक के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि पुरंदर मिश्रा को इलाज की जरूरत है। कांग्रेस उनका इलाज कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पुरंदर मिश्रा केवल सुर्खियों में बने रहने और अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

CG NEWS: NEET Re-Exam के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम: रायपुर-दुर्ग स्टेशन पर TV स्क्रीन से मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी

एक्सीडेंटल विधायक बताकर साधा निशाना

विकास उपाध्याय ने आगे कहा कि पुरंदर मिश्रा खुद एक "एक्सीडेंटल विधायक" हैं और उन्हें गंभीर राजनीतिक विषयों पर जिम्मेदारी से बयान देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई हुई है।

10 दिन चलेगा कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो चुका है। इस शिविर में प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

CG NEWS : कोरिया तिहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, BJP नेता को कार में जिंदा जलाने का मामला

राहुल गांधी करीब साढ़े 4 घंटे रहें  रायपुर में

राहुल गांधी रविवार को रायपुर पहुंचेंगे और अभनपुर स्थित प्रशिक्षण शिविर में लगभग साढ़े चार घंटे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts