Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत,सुखदेव भगत का दो टूक बयान- काम नहीं तो रिप्लेसमेंट तय

प्रदेश कार्यकारिणी की मैराथन बैठक में संगठन की समीक्षा, जिम्मेदारी निभाने वालों पर होगी कार्रवाई; प्रभारी ने कहा- अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं,छग कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के पहले दौरे में संगठन को लेकर कई अहम संकेत मिले हैं। रायपुर के राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी और कनेक्ट सेंटर की बैठक के बाद भगत ने कहा कि पार्टी संगठन के कामकाज और उपलब्ध डेटा की समीक्षा की जाएगी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत,सुखदेव भगत का दो टूक बयान- काम नहीं तो रिप्लेसमेंट तय

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने अपने पहले छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान संगठन को लेकर सख्त संकेत दिए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाने वालों को रिप्लेस किया जाएगा। साथ ही संगठन में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।

संगठन की बैठक के बाद बड़ा संकेत

सोमवार को रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी और कनेक्ट सेंटर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के कामकाज, उपलब्ध डेटा और आने वाले दिनों की राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति को लेकर भी नेताओं से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: 27 सितंबर को रायपुर आएंगे छग कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत

सुखदेव भगत ने दिया सीधा संदेश

प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने बैठक के बाद संगठन में संभावित बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग बैठकों में संगठन के कामकाज की जानकारी ली जा रही है। पार्टी के पास मौजूद डेटा की समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।उन्होंने साफ कहा कि जिन लोगों को पार्टी ने जिम्मेदारी दी है और वे उसे ठीक से नहीं निभा रहे हैं, उन्हें रिप्लेस किया जाएगा।

अब संगठन में होगी जिम्मेदारियों की समीक्षा

सुखदेव भगत के बयान के बाद कांग्रेस संगठन में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं की भूमिका की समीक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रभारी ने सभी नेताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं। उनके मुताबिक संगठन को मजबूत करने के लिए कामकाज की समीक्षा जरूरी है और पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

/img/129/1790603516776

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में 36 नेताओं की वापसी पर मंथन, जोगी परिवार पर फैसला फिर टला

नए प्रभारी का पहला छत्तीसगढ़ दौरा

सचिन पायलट के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। रविवार दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुखदेव भगत सीधे राजीव भवन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। रात में उन्होंने विधायक दल की बैठक में भी हिस्सा लिया।

लगातार बैठकों में संगठन की नब्ज टटोल रहे भगत

सोमवार सुबह करीब 10 बजे से सुखदेव भगत ने लगातार मैराथन बैठकें कीं। इन बैठकों में संगठन की गतिविधियों, पार्टी की तैयारियों और आगामी राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। अब उनके 'जिम्मेदारी नहीं निभाने वालों को रिप्लेस' वाले बयान को संगठन में संभावित बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि किन पदों पर बदलाव होगा और कितने नेताओं की जिम्मेदारियां बदली जाएंगी, इसका औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: स्मृति ईरानी के नाम पर भाजपा कांग्रेस में छिड़ा पोस्टर वार

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश प्रभारी

दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद सुखदेव भगत सोमवार शाम करीब 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हों गए। इसके बाद वे फ्लाइट से नई दिल्ली लौटेंगे। उनके पहले दौरे के दौरान हुई बैठकों और दिए गए बयानों के बाद अब कांग्रेस संगठन में आगे होने वाली समीक्षा और संभावित बदलाव पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts