CG NEWS:गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, इंडियन ऑयल कार्यालय के बाहर किया विरोध

RAIPUR NEWS रायपुर में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीआईपी चौक स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर महंगाई और गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इंडियन ऑयल कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में इंडियन ऑयल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।
यह भी देखें: सुशासन तिहार में हंगामा: कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला
महंगाई से बिगड़ रहा परिवारों का बजट
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने पहले ही आम जनता की कमर तोड़ दी है। ऐसे में रसोई गैस की कीमत बढ़ाना आम परिवारों के बजट पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है।
कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद राहत नहीं
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिल रही है। इसके विपरीत गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।
उज्ज्वला योजना को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस नेताओं ने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले हितग्राहियों को अधिक संख्या में सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही जाती थी, लेकिन अब यह संख्या कम होती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक परिवार को सालभर में केवल चार सिलेंडर मिलेंगे तो वह अपना घर कैसे चला पाएगा।
यह भी देखें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ के तीन जांबाजों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
कांग्रेस ने कहा कि बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के खिलाफ उसका संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता को राहत नहीं दी तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी।












