Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:CM हाउस में आधी रात तक चल साय कैबिनेट मंथन! 5 घंटे की मैराथन बैठक से गरमाई सियासत

CM हाउस में रात 2 बजे तक चली मैराथन बैठक, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं पर नेताओं का बड़ा बयान बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि सत्ता और संगठन के बीच इस तरह की समीक्षा बैठकें नियमित रूप से होती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों, क्षेत्रीय दौरों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई।
CM हाउस में आधी रात तक चल साय कैबिनेट मंथन! 5 घंटे की मैराथन बैठक से गरमाई सियासत
CM house cabeinet mittinge

RAIPUR NEWS मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायपुर स्थित सरकारी निवास में गुरुवार रात करीब पांच घंटे तक चली हाई लेवल बैठक ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी। रात 2 बजे तक चली इस मैराथन बैठक के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गईं, हालांकि बैठक में शामिल मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने इसे नियमित समीक्षा बैठक बताते हुए सभी अटकलों को खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: CM हाउस में अचानक हाई अलर्ट! सभी मंत्री तलब, छत्तीसगढ़ की सियासत में मचा भूचाल


CM हाउस में आधी रात 5 घंटे तक चला मंथन

राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी निवास पर गुरुवार रात आयोजित हाई लेवल बैठक करीब पांच घंटे तक चली। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ सभी कैबिनेट मंत्री और भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। देर रात तक चली बैठक के कारण राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: परिवारिक विवाद: मायके से पत्नी ने लौटने से किया इनकार, पिता बना हैवान! दो बेटों को जहर पिलाकर खुद भी दे दी जान

दूर-दराज के मंत्रियों को भी बुलाया गया

सूत्रों के अनुसार प्रदेश और प्रदेश से बाहर दौरे पर मौजूद कई मंत्रियों को तत्काल रायपुर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। इससे बैठक को लेकर सियासी अटकलों को और बल मिला।

मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर विजय शर्मा का जवाब

बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि सत्ता और संगठन के बीच इस तरह की समीक्षा बैठकें नियमित रूप से होती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों, क्षेत्रीय दौरों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई।

 ये भी पढ़ें: CG NEWS: खजाने की लालच में 21 लोगों की बलि की साजिश! 4 महीने में 8 मौतों से दहला बलौदाबाजार का गांव

मोदी सरकार के 12 साल पर बना रोडमैप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करना था। नेताओं की जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

 रामविचार नेताम का मुस्कुराता जवाब

बैठक के बाद मंत्री रामविचार नेताम ने मुस्कुराते हुए कहा, "सब मुस्कुराइए, सब सेफ है और छत्तीसगढ़ सेफ है।" उन्होंने मंत्रिमंडल फेरबदल से जुड़ी सभी अटकलों को निराधार बताया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 755 करोड़ की रेल सौगात! चांपा-कोरबा तीसरी लाइन को मिली मंजूरी

केदार कश्यप ने बताई समीक्षा की वजह

 मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बैठक में मंत्रियों और विधायकों के क्षेत्रीय दौरों, प्रभार क्षेत्रों की गतिविधियों और प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts