PlayBreaking News

CG NEWS: विधानसभा में गरजा विपक्ष, उद्योग हादसों और खाद-बीज संकट पर हंगामा, वॉकआउट से गूंजा सदन

242 औद्योगिक हादसों, वेदांता मामले और किसानों के लिए खाद-बीज की कमी पर सरकार को विपक्ष ने घेरा, वेल में पहुंचते ही विपक्षी विधायक स्वतः निलंबित। मानसून सत्र के प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश के उद्योगों में लगातार हो रहे हादसों और सुरक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने पूछा कि कितने उद्योगों में सेफ्टी ऑडिट नहीं हुआ और नियमों के अनुसार ऑडिट कब कराना जरूरी है।
Follow on Google News
विधानसभा में गरजा विपक्ष, उद्योग हादसों और खाद-बीज संकट पर हंगामा, वॉकआउट से गूंजा सदन

प्रेम कुमार, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन उद्योगों में बढ़ते हादसों, सुरक्षा ऑडिट और किसानों के लिए खाद-बीज की कमी का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से उठा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार से जवाब मांगा, जबकि कृषि मुद्दे पर विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए वेल में प्रवेश किया। नियमों के तहत सदस्य स्वतः निलंबित हुए और बाद में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक! बढ़ी उमस, जानिए कब होगी फिर झमाझम बारिश

उद्योग हादसों पर सरकार से तीखे सवाल

मानसून सत्र के प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश के उद्योगों में लगातार हो रहे हादसों और सुरक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने पूछा कि कितने उद्योगों में सेफ्टी ऑडिट नहीं हुआ और नियमों के अनुसार ऑडिट कब कराना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: पद्मश्री तीजन बाई की विरासत को साय सरकार का बड़ा सम्मान, गांव से संग्रहालय तक अमर होगा नाम

242 हादसों का मुद्दा सदन में उठा

डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश में अब तक 242 औद्योगिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने इन मामलों में जिम्मेदारी तय करने और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा।

सरकार ने बताया- 36 उद्योगों का हुआ सेफ्टी ऑडिट

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने जवाब देते हुए कहा कि अति खतरनाक श्रेणी के उद्योगों में सेफ्टी ऑडिट कराया गया है और अब तक 36 कारखानों का सुरक्षा ऑडिट पूरा किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: खैर लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का बड़ी कार्रवाई गोदाम सील, दो ट्रकों से ज्यादा लकड़ी जब्त

वेदांता हादसे पर भी हुई तीखी बहस

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट नेता प्रतिपक्ष ने वेदांता संयंत्र हादसे का मुद्दा उठाया और कहा कि इसमें कई लोगों की जान गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरी जानकारी नहीं दे रही है।

अनिल अग्रवाल के नाम पर भी सवाल

डॉ. महंत ने पूछा कि एफआईआर में नाम होने के बावजूद कंपनी के निदेशक अनिल अग्रवाल के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। इस पर मंत्री देवांगन ने कहा कि मामला जांच और न्यायालय में विचाराधीन है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: झुंड से बिछड़ा हिरण, गांव में घुसते ही आवारा कुत्तों का हमला, दर्दनाक मौत

खाद-बीज की कमी पर सदन में हंगामा

शून्यकाल में विपक्ष ने किसानों को पर्याप्त खाद और बीज नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। विपक्ष ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और स्थगन प्रस्ताव के जरिए चर्चा की मांग की।

वेल में पहुंचे विधायक, स्वतः निलंबित

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में पहुंच गए। विधानसभा नियमों के अनुसार वेल में प्रवेश करते ही सदस्य स्वतः निलंबित हो गए। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर... निर्माण एजेंसी पर उठे बड़े सवाल

सरकार का पक्ष

सरकार का कहना है कि उद्योगों में सुरक्षा मानकों का पालन कराया जा रहा है और हादसों की जांच जारी है। वहीं किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी दावा किया गया।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts