Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जगदलपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा संदेश, 2047 के विकसित भारत की कमान युवाओं के हाथों में, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का किया आह्वान

जगदलपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि 2047 के विकसित भारत की बागडोर आज के युवाओं के हाथों में होगी। उन्होंने MY Bharat प्लेटफॉर्म, प्रधानमंत्री के पंच प्रण, लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
जगदलपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा संदेश, 2047 के विकसित भारत की कमान युवाओं के हाथों में, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का किया आह्वान

रायपुर/जगदलपुर: भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। देश जब आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, तब भारत की विकास यात्रा का नेतृत्व आज की युवा पीढ़ी के हाथों में होगा। यह बात केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जगदलपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कही। कुम्हरावंड स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनाने, रोजगार के नए अवसर तलाशने, नवाचार को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

2047 का विकसित भारत, युवाओं के कंधों पर होगी जिम्मेदारी

डॉ. मांडविया ने कहा कि भारत का भविष्य आज के युवाओं की सोच, संकल्प और मेहनत पर निर्भर करता है। वर्ष 2047 में जब देश स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब यही अमृत पीढ़ी विकसित भारत की बागडोर संभाल रही होगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल अपने व्यक्तिगत करियर तक सीमित न रहें, बल्कि देश के सर्वांगीण विकास में भी योगदान दें। शिक्षा, प्रशासन, उद्यमिता और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ते हुए राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखें। पंच लाइन करियर की उड़ान के साथ राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी भी निभाएं युवा, 2047 का भारत आज के संकल्प से बनेगा।

/img/129/1793631931814

संबंधित खबर: “अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, यही सेवा का संकल्प”- राव उदयप्रताप सिंह

MY Bharat प्लेटफॉर्म से युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए MY Bharat डिजिटल प्लेटफॉर्म को युवाओं के लिए अवसरों का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को नवाचार, मार्गदर्शन, स्वयंसेवा और करियर से जुड़े नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके माध्यम से देशभर में एक लाख युवा नेतृत्वकर्ता तैयार करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है। ये युवा भविष्य में नीति निर्माण, सामाजिक कार्यों और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डॉ. मांडविया ने युवाओं से इस मंच से जुड़कर अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री के पंच प्रण अपनाने की अपील

डॉ. मांडविया ने युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच प्रणों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता एवं एकजुटता और नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन देश को मजबूत बनाने के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने कहा कि युवा इन संकल्पों को अपने व्यवहार और जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, तभी विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा।

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर छात्र से सीधा संवाद

युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने छात्र प्रांजल से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर विशेष चर्चा की। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची के साथ निष्पक्ष मतदान को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से देश के शैक्षणिक संस्थानों में युवा संवाद कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार आयोजित की जाएगी।

संबंधित खबर: धुरंधर के गाने पर PM मोदी की एंट्री, नई ट्रेनों का किया जिक्र, ‘नाराज फूफाजी’ वाला तंज, जानें क्या-क्या कहा?

चित्रकोट जलप्रपात का जिक्र, बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक संपदा, खूबसूरत पर्यटन स्थलों और स्थानीय विशेषताओं के कारण यह क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण पहचान बना सकता है।

केदार कश्यप ने युवाओं को दिलाई राष्ट्र सेवा की शपथ

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के युवा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप और जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा और विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts