बिलासपुर में सस्पेंडेड कॉन्स्टेबल ने ही रची घर में चोरी की साजिश, नशे के लिए दोस्तों संग उड़ाए जेवर
मां तीज मनाने गई गांव, पीछे बेटे ने दोस्तों के साथ बनाया चोरी का प्लान; 3 आरोपी गिरफ्तार, जेवर और बुलेट बरामद,बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में चोरी के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सागरदीप कॉलोनी में महिला के घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी होने के मामले में उसका बेटा ही मुख्य आरोपी निकला। पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष मिश्रा पूर्व में आरक्षक था और फिलहाल निलंबित है।
PREM
6 Oct 2026



































