Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

थप्पड़ का बदला लेने नाबालिग ने किया सुपरवाइजर का मर्डर, CCTV ने खोला राज

बिलासपुर में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर सनसनीखेज वारदात,बारिश का पानी छिटकने पर हुआ था विवाद, 16 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत में,बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट के सुपरवाइजर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग ने कथित तौर पर बारिश का पानी छिटकने के विवाद में मिले थप्पड़ का बदला लेने के लिए वारदात की।
थप्पड़ का बदला लेने नाबालिग ने किया सुपरवाइजर का मर्डर, CCTV ने खोला राज

रायपुर/ बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। रेलवे ठेकेदार की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले 35 वर्षीय सुपरवाइजर नरेश गुप्ता की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को कथित तौर पर 16 वर्षीय नाबालिग ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बारिश का पानी छिटकने को लेकर हुए विवाद में सुपरवाइजर ने नाबालिग को थप्पड़ मारे थे। पुलिस के मुताबिक इसी अपमान का बदला लेने के लिए आरोपी रात में साइट पहुंचा और सोते समय हमला कर दिया। CCTV फुटेज से पुलिस आरोपी तक पहुंची।

/img/129/1788531588474

ये भी पढ़ें: रायपुर में आज कृष्ण जन्म की धूम,कारागार में होगा कान्हा का जन्म,जैतूसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुए का भोग

बारिश का पानी बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात तेज बारिश के दौरान 16 वर्षीय नाबालिग साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सुपरवाइजर नरेश गुप्ता के ऊपर साइकिल से बारिश का पानी छिटक गया। इस बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि सुपरवाइजर ने नाबालिग को रोककर उसके साथ मारपीट की और तीन थप्पड़ मारे। नाबालिग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इस घटना के बाद वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इसके बाद उसने सुपरवाइजर से बदला लेने की ठान ली। 

रात में हथौड़ा लेकर पहुंचा नाबालिग

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात नाबालिग बदला लेने के इरादे से कंस्ट्रक्शन साइट पहुंचा। सामने की तरफ भीड़ और रास्ता बंद होने के कारण वह साइट के पीछे की ओर गया। बताया गया कि रात करीब 11:40 बजे उसने कंस्ट्रक्शन साइट में छलांग लगाकर प्रवेश किया। साइट के अंदर पहुंचने के बाद उसने हथौड़ा और भारी सामान तलाशा। इसके बाद वह सुपरवाइजर के कमरे के पास पहुंचा।

/img/129/1788531580131

ये भी पढ़ें: निलंबित IPS रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट सख्त,पुलिस से 7 दिन में मांगा शपथपत्र

सोते वक्त सिर पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, नरेश गुप्ता के सो जाने के बाद आरोपी ने हथौड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद कंस्ट्रक्शन साइट पर हड़कंप मच गया।

सुबह कर्मचारियों ने देखा खून से लथपथ शव

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे साइट पर कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने गेट खोलने के लिए नरेश को आवाज लगाई और फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने गेट कूदकर अंदर प्रवेश किया। कमरे के पास जमीन पर नरेश की खून से लथपथ लाश देखकर उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों ने तत्काल ठेकेदार और पुलिस को सूचना दी।

/img/129/1788531584544

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में टीचर का VIDEO वायरल, अब सस्पेंड:

CCTV ने खोला हत्या का राज

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में एक नाबालिग संदिग्ध अवस्था में हथौड़ा लेकर भागता दिखाई दिया। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में कबूला जुर्म

 पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में नाबालिग ने सुपरवाइजर की हत्या करने की बात स्वीकार की और वारदात की वजह बारिश के पानी को लेकर हुआ विवाद और थप्पड़ मारे जाने को बताया। आरोपी की निशानदेही और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के आरा निवासी नरेश गुप्ता (35) के रूप में हुई है। वह रेलवे ठेकेदार अनिल सिंह की कंस्ट्रक्शन साइट पर सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था।

ये भी पढ़ें: मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा बूम बैरियर, टोल कर्मचारी से मारपीट का VIDEO वायरल

तोरवा थाना क्षेत्र में हुई वारदात

पूरी वारदात बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स भेजा था। मामले में नाबालिग आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts