Bilaspur:बिलासपुर में दो पक्षों का विवाद बना हिंसा का मैदान,मारपीट के बाद जमकर पथराव

रायपुर/बिलासपुर: बिलासपुर के खपरगंज इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए SSP रजनेश सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान का टायर फटा, सभी यात्री सुरक्षित; प्रयागराज फ्लाइट कैंसिल
मारपीट के बाद भड़का विवाद
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

खपरगंज में तनाव, एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी
मामला बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का है। विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
यह भी पढ़ें: Raipur: शीतकालीन सत्र में UCC पर बड़ा दांव,छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता का बिल होगा पेश
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। इलाके की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

SSP रजनेश सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SSP रजनेश सिंह और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधिकारी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
यह भी पढ़ें: Raipur: नगरीय निकाय चुनाव में BJP का बड़ा चुनावी प्लान, दिग्गज नेताओं को मिली कमान
एक युवक से मारपीट के बाद बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट की थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: Raipur: IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पहली हॉकी लीग, 6 टीमें भिड़ेंगी, स्थापना दिवस पर होगा फाइनल
भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति पर नजर
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस बल की तैनाती के साथ स्थिति को नियंत्रित रखने के प्रयास जारी हैं।




















