Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, SBI बैंक के पास मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित व्यापार विहार में SBI बैंक के पास अधेड़ व्यक्ति का शव अर्धनग्न हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर तारबाहर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तारबाहर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा, मृतक की पहचान अब तक नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
बिलासपुर में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, SBI बैंक के पास मचा हड़कंप

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब व्यापार विहार इलाके में SBI बैंक के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची तारबाहर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत की वजह तलाशनी शुरू कर दी है।

व्यापार विहार में शव मिलने से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, व्यापार विहार स्थित SBI बैंक के पास आज एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव अर्धनग्न हालत में होने के कारण मामला संदिग्ध नजर आया। आसपास के लोगों की नजर शव पर पड़ते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

संबंधित खबर: अंबिकापुर: महिला की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल और आसपास की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

/img/129/1795527393482

भीख मांगने और कचरा बीनने की थी चर्चा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक को आसपास के क्षेत्र में भीख मांगते और कचरा बीनते हुए देखा जाता था। हालांकि उसकी पहचान से जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है, ताकि उसके परिजनों और अन्य संबंधित लोगों तक पहुंचा जा सके।

संबंधित खबर: राजधानी में ट्रिपल डेथ से सनसनी, पत्नी और बेटी की हत्या कर अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव अर्धनग्न अवस्था में कैसे मिला? पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts