Bilaspur:दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या, शराब दुकान के सामने मचा बवाल

बिलासपुर में दो युवकों से विवाद के बाद चाकू से हमला, मौके पर मौत; बुजुर्ग पर भी चाकू से हमला, आरोपी फरार,बबला साहू उर्फ शिवनंदन साहू (56) देवरी खुर्द निवासी थे। वह ऑटो चलाने का काम करते थे और भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य गीता साहू के पति थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को तोरवा स्थित शराब दुकान के सामने उनका दो युवकों से विवाद हो गया।
दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या, शराब दुकान के सामने मचा बवाल

रायपुर/बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तोरवा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के सामने विवाद के बाद दो युवकों ने भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति बबला साहू उर्फ शिवनंदन साहू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ की और CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Raipur: 15 अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के नियमों में बदलाव, जानें चालान, RC और इंश्योरेंस से जुड़ी बड़ी राहत

शराब दुकान के सामने विवाद, फिर चाकू से हमला

बबला साहू उर्फ शिवनंदन साहू (56) देवरी खुर्द निवासी थे। वह ऑटो चलाने का काम करते थे और भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य गीता साहू के पति थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को तोरवा स्थित शराब दुकान के सामने उनका दो युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने बबला साहू पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके गले पर वार किया। गंभीर चोट लगने से बबला साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

/img/129/1786464952566

मौके पर पड़ा मिला मोबाइल

हत्या के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जमीन पर बबला साहू का मोबाइल भी पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: sakti: बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना तो तहसील में भूख हड़ताल पर बैठा पूरा परिवार,3 साल से कट रहे दफ्तरों के चक्कर

हत्या के बाद शराब दुकान में तोड़फोड़

हत्या के बाद आरोपी कुछ देर तक मौके पर हंगामा करते रहे। इससे शराब दुकान के आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग वहां से निकल गए। इसके बाद आरोपियों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ की। दुकान म लगे CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए शराब दुकान बंद कर दी गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और घटना से पहले की CCTV फुटेज भी खंगाली।

यह भी पढ़ें: Raipur: शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार,3400 करोड़ केस में पूछताछ

पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी, तभी बुजुर्ग पर हमला

बबला साहू की हत्या के बाद पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान तोरवा क्षेत्र के बूटापारा निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कन्हैया लाल (65) पर देवरीखुर्द के एनीकट के पास बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। कन्हैया लाल के गले पर चाकू से वार किया गया। गंभीर हालत में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

/img/129/1786465360487

क्या दोनों वारदातों के आरोपी एक ही हैं?

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग पर हमला करने वाले युवकों को बबला साहू की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Raigarh: रायगढ़ में CHP चौक हिंसा पर पुलिस का शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार

बच्चे पर हमले की भी जानकारी, पुलिस जांच जारी

घटना के दौरान एक बच्चे पर भी चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts