Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में कल बिजली कटौती, 55 इलाकों में 6 घंटे बत्ती रहेगी गुल

भोपाल के करीब 55 इलाकों में रविवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 से 7 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। अलग-अलग इलाकों में सुबह 7 बजे से कटौती शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक जारी रह सकती है।
भोपाल में कल बिजली कटौती, 55 इलाकों में 6 घंटे बत्ती रहेगी गुल
भोपाल में कल बिजली कटौती

भोपाल। न्यू सुभाषनगर, पंजाबी बाग, ऐशबाग, आदमपुर, बैरसिया रोड और एमपी नगर जोन-2 समेत कई बड़े इलाके इससे प्रभावित होंगे। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी न हो।

एमपी नगर जोन-2 में सुबह 7 से 11 बजे तक कटौती

रविवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक एमपी नगर जोन-2 और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी इस दौरान मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके चलते चार घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें: भोपाल में कल बिजली कटौती : 30 से ज्यादा इलाकों में 3 से 6 घंटे तक सप्लाई प्रभावित

कोलार कॉलोनी सहित कई इलाकों में 5 घंटे बिजली बंद

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोलार कॉलोनी, दुर्गा नगर, शांति नगर, पत्रकार कॉलोनी, बलवीर नगर, प्रियदर्शनी नगर, ओल्ड पीएचक्यू, रुस्तम परिसर और यादवपुरा में बिजली कटौती होगी। इन इलाकों के आसपास के क्षेत्रों में भी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

न्यू सुभाषनगर और ऐशबाग में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कटौती

गोविंदपुरा मार्केट, गोविंद गार्डन कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, चंबल कॉलोनी, शालिमार कॉम्पलेक्स, अशोका इन्क्लेव और बाग दिलकुशा में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा पुल बोगदा, पंजाबी बाग, गुरुनानकपुरा, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग और जनता क्वार्टर सहित आसपास के इलाके भी प्रभावित होंगे।

आदमपुर और बैरसिया रोड के इलाकों में भी कटौती

आदमपुर, छावनी, डोबरा, सगोनी और ओमेगा फार्म सहित आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं, बैरसिया रोड, बाफना कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, कांग्रेस नगर और चौकसे नगर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कटौती की जाएगी।

Breaking News

रेतघाट और पुराने शहर के इलाकों में शाम 5 बजे तक असर

निर्मला देवी गेट, आम्र विहार, डीके हनी होम्स, वरुण नगर और स्वागत बंगलो में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सीबीआई कॉलोनी में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई प्रभावित होगी, जबकि रेतघाट, हाथीखाना, चार बत्ती चौराहा, चटाईपुरा, बुधवारा, मोतिया पार्क, इब्राहिमपुरा, सुल्तानिया रोड, मालीपुरा, गौहर महल, लखेरापुरा, गुर्जरपुरा और नीम रोड में सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती होगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts