Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जौरा के 5 पुलिसकर्मियों को मिला पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र, भोपाल में किया गया सम्मानित

जौरा क्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस, बेहतर कार्यशैली और वर्षों से लंबित जटिल मामलों को सुलझाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। सब इंस्पेक्टर कपिल पाराशर समेत पांच पुलिसकर्मियों को भोपाल के स्वर्ण जयंती सभागार में पुलिस महानिदेशक ने सम्मानित किया।
जौरा के 5 पुलिसकर्मियों को मिला पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र, भोपाल में किया गया सम्मानित
पुलिसकर्मियों का सम्मान।

जौरा। मुरैना जिले के पांच पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, अदम्य साहस और कठिन मामलों को सुलझाने में उल्लेखनीय भूमिका के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर कपिल पाराशर, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह कंसाना, अनिल दोहरे और सत्यम उपाध्याय शामिल हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को लंबे समय से लंबित और जटिल अनसुलझे मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

भोपाल में पुलिस महानिदेशक ने किया सम्मानित

भोपाल स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में पुलिस महानिदेशक ने पांचों पुलिसकर्मियों को प्रतिष्ठित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि से पुलिसकर्मियों के परिवारों और उनके सहकर्मियों में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता को मुरैना जिले की पुलिस के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

मुकेश सिंह राजावत ने कई पुराने मामलों को सुलझाया

सम्मानित पुलिसकर्मियों में सहायक उपनिरीक्षक मुकेश सिंह राजावत का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने जौरा बागचीनी सहित अन्य थानों में पदस्थापना के दौरान कई ऐसे मामलों का खुलासा किया, जो वर्षों से लंबित थे। इनमें कई प्रकरण बेहद जटिल थे, जिनका निराकरण करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। ऐसे ही मामलों में आलापुर सरपंच के यहां हुई लाखों रुपये की चोरी का प्रकरण भी शामिल था। पुलिसकर्मियों को मिला यह सम्मान उनके समर्पण, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। इससे मुरैना पुलिस का गौरव भी बढ़ा है।

Veersingh Sir
By Veersingh Sir

Latest Posts