Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सो रहा था पति, पत्नी ने हंसिए से काट दिया प्राइवेट पार्ट...बिलासपुर की वारदात सुन कांप उठे लोग, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी ने अफेयर के शक में सो रहे पति पर हंसिए से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में घायल पति का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर की वारदात सुन कांप उठे लोग, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने दूसरी महिला से अफेयर के शक में अपने ही पति पर हंसिए से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गुस्से में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, चकरभाठा बस्ती निवासी राजेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी द्रौपती बाई को लंबे समय से शक था कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात भी पति-पत्नी के बीच इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह सो गया, लेकिन देर रात फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

Breaking News

देर रात गुस्से में किया हमला

बताया जा रहा है कि, रात करीब 1 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि द्रौपती ने घर में रखा लोहे का हंसिया उठा लिया और पति पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने पति के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राजेश खून से लथपथ हालत में चीखते हुए कमरे से बाहर निकला। उसकी हालत देखकर परिवार के लोग घबरा गए।

बेटे ने दी रिश्तेदारों को जानकारी

घटना के वक्त घर में मौजूद नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने देखा कि घायल राजेश दर्द से तड़प रहा था और लगातार खून बह रहा था। परिवार के लोग घायल राजेश और कटे हुए अंग को लेकर तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Chhattisgarh Latest News

घरेलू हिंसा और मारपीट का भी आरोप

पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि, आरोपी पत्नी लंबे समय से घरेलू विवाद और मारपीट से परेशान थी। बताया जा रहा है कि पति शराब पीने का आदी था और छोटी-छोटी बातों पर पत्नी और परिवार के साथ मारपीट करता था। हालांकि पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

चकरभाठा थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना में इस्तेमाल हंसिया भी जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि, घायल का बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दूसरी महिला से अफेयर का शक और पारिवारिक विवाद घटना की मुख्य वजह सामने आई है। वहीं घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts